Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

History Of Twitter: एप्‍पल की वजह से फ्लॉप हुआ Odeo, फिर आया Twttr का आइडिया जो आखिरकार Twitter बन गया

History Of Twitter: एप्‍पल की वजह से फ्लॉप हुआ Odeo, फिर आया Twttr का आइडिया जो आखिरकार Twitter बन गया

Twitter History: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। मस्क और ट्विटर के बीच यह डील करीब 44 बिलियन डॉलर में हुई है, जिसके बाद 16 साल पुरानी सोशल मीडिया कंपनी एक प्राइवेट कंपनी में बदल जाएगी। लेकिन क्या आप जानते है कि, एक एक पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म से शुरू हुआ सफर कैसे और कब ट्विटर तक पहुंचा। जिसमें एप्पल जैसी तकनीकी कौशल वाली कंपनी ने शुरुआत में कड़ी टक्कर दी। आइए जानते है आखिर कैसे Odeo से Twttr और फिर Twitter तक का सफर पूरा हुआ।

कैसे शुरू हुई Odeo पॉडकास्टिंग कंपनी – गूगल के पूर्व कर्मचारी इवान विलियम्स और बिज़ स्टोन ने एक स्टार्टअप शुरू किया जो कि एक पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म था। इस पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म का नाम Odeo था जिसमें जैक डोर्सी और नोआन ग्लास भी साथ में काम करते थे। इस Odeo पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत 2005 में हुई थी। ये पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म किसी भी मैसेज को एमपी3 में बदलकर मोबाइल नंबर के जरिए प्रसारित करता था।

नोआन ग्लास के अपार्टमेंट में बना पहला ऑफिस – Odeo का पहला ऑफिस नोआन ग्लास के अपार्टमेंट में खुला था। दरअसल नोआन ब्लॉगर नामक एक कंपनी चलाते थे जिसे उन्होंने गूगल को बेचा और उस पैसे से एक अच्छा घर खरीदा जिसके चलते उनके खाली अपार्टमेंट में Odeo का पहला ऑफिस खोला गया। Odeo में कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के बाद इसे एक नए ऑफिस में शिफ्ट कर दिया गया।

एप्पल  ने iTunes पॉडकास्टिंग लॉन्च किया – Odeo को टक्कर देने के लिए एप्पल ने अपना पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म iTunes 2005 में ही लॉन्च कर दिया। Apple ने पहली बार घोषणा की थी कि iTunes में 200 मिलियन iPods में से प्रत्येक में निर्मित एक पॉडकास्टिंग प्लेटफ़ॉर्म शामिल होगा जिसे Apple अंततः बेचेगा। ठीक इसी समय नोआन ग्लास और इवान विलियम्स को महसूस हुआ कि, उनका Odeo पॉडकास्ट उतना नहीं सुना जा रहा जितना की उन्होंने सोचा था।

Odeo में बहुत से फीचर का नहीं किया इस्तेमाल – एप्पल के iTunes के लॉन्च होने के बाद Odeo का मार्केट कम होना शुरू हो गया। Odeo टीम के सदस्य कुक कहते है कि, Odeo के लिए जिन फीचर्स को टेस्ट किया गया था उनमें से अधिकांश का इस्तेमाल भी नहीं किया गया। क्योंकि नोआल ग्लास और विलियम्स को लगने लगा था कि, लोग पॉडकास्ट को उतना नहीं सुन रहे थे जितना उन्होंने सोचा था।

Twttr की शुरुआत – इवान विलियम्स  का समझ में आ गया था कि, Odeo का भविष्य पॉडकास्टिंग में नहीं है। उन्होंने अपने साथी कर्मचारियों से नए सजेशन की डिमांड की। इसी समय नोआन ग्लास ने जैक डोर्सी का रुख किया जो कि कंपनी के सबसे बेहतरीन कर्मचारी और को-फाउंडर भी थे। जब जैक ने Twttr के बारे में बताया जो कि,  कुछ आकर्षक था। फरवरी 2006 में नोआन ग्लास, जैक डोर्सी और एक जर्मन डेवलपर फ्लोरियन वेबर ने कंपनी के सभी सदस्यों के सामने Twttr का प्लान पेश किया। इस प्लान में  इवान विलियम्स का संदेह था लेकिन उन्होंने नोआन ग्लास को इस परियोजना का प्रभारी बना दिया।

कब हुई ट्विटर की शुरुआत – ट्विटर का आइडिया टीम को Flickr शब्द सुनकर आया जिसके बाद उन्होंने इस नीली चिड़िया वाली ड्रीम कंपनी को twttr कह कर पुकारा। जैक डोर्सी ने 21 मार्च 2006 को पहला ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा- ‘just set up my twttr’आपको बता दें
जुलाई 2006 में इसे लॉन्च किया गया। 15 जुलाई 2006 तक ट्विटर की माइक्रोब्लॉगिंग सेवा आधिकारिक रूप से आम जनता (ट्विटर यूजर्स) के लिए मुहैया हो गई।

आगे चलकर अक्टूबर 2006 में विलियम्स, स्टोन और डोर्सी ने ओडियो के निवेशकों और शेयरधारकों से इसकी अधिकांश संपत्ति का अधिग्रहण कर लिया था क्योंकि ये कंपनी twttr से Twitter हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...