योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का टि्वटर अकाउंट हैक, आधी रात हैकर्स ने फोटो बदल दे दनादन किए ट्वीट

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का टि्वटर हैंडल आधी रात को हैक हो गया। शुक्रवार रात करीब 1 बजे योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का टि्वटर हैंडल (@CMOfficeUP) हैक हुआ जिसके बाद अफसरों की नींद उड़ गई। काफी मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय का टि्वटर हैंडल हैकर्स के चंगुल से छुड़ाया गया। हैक करने के बाद कुछ ही मिनटों में हैकर्स ने 2 दर्जन से अधिक ट्वीट्स कर डालें और सैकड़ों लोगों को इन ट्वीट्स में टैग किया।

ट्विटर हैंडल की DP बदली: मुख्यमंत्री कार्यालय का टि्वटर अकाउंट हैक करने के बाद हैकर्स ने हैंडल की डीपी और कवर फोटो को भी बदल दिया। टि्वटर हैंडल से योगी आदित्यनाथ की फोटो हटाकर वहां पर एक कार्टून की फोटो लगा दी गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल का बायो भी हैकर्स ने बदल दिया। हैकर्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय के बायो को बदलते हुए वहां लिख दिया को-फाउंडर @BoredApeYc और @YugaLabs और यह दोनों ही अकाउंट टि्वटर पर वेरीफाइड है।

मुख्यमंत्री कार्यालय का टि्वटर हैंडल योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी देता है। योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट द्वारा जो भी फैसले लिए जाते हैं, उसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से ही सबसे पहले दी जाती है। मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल को 40 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। इसके साथ ही 222 हस्तियों और संस्थानों को टि्वटर हैंडल फॉलो करता है।

इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में हैकर्स ने प्रधानमंत्री मोदी के टि्वटर अकाउंट को हैक कर लिया था। फिर काफी मशक्कत के बाद अकाउंट को हैकर्स के चंगुल से आजाद कराया गया था। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट के माध्यम से दी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया था कि पीएम मोदी के टि्वटर हैंडल से छेड़छाड़ की गई थी और मामले को ट्विटर के सामने उठाया गया ,जिससे अकाउंट को तुरंत रिस्टोर किया गया।

वहीं इसी साल फरवरी महीने में रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद हैकर्स ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया था, जिसके बाद रूस के समर्थन में ट्विट भी किए गए थे। बीजेपी अध्यक्ष के अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने लिखा था कि सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया है। यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि रसिया को मदद की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related