Bihar MLC Election Result 2022: बिहार विधान परिषद चुनाव 2022 में एनडीए ने 13 सीटों पर कब्जा कर लिया है, जबकि राजद को 6 सीटों पर जीत मिली है। इस चुनाव में सबसे बड़ा झटका जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लगा है। उनके गढ़ मुंगेर और पटना दोनों ही जगहों पर नीतीश की पार्टी चुनाव हार गई है। यहां से राजद ने जीत दर्ज की है।
वहीं कांग्रेस को सिर्फ बेगुसराय से जीत मिली है, जहां से बीजेपी के गिरिराज सिंह सांसद हैं। जबकि निर्दलीय को चार सीटों पर जीत मिली है। वहीं, नालंदा और सासाराम में एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
आपको बता दें कि सूबे में विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। गुरुवार को इन्हीं सीटों के परिणाम आए हैं। जीते हुए उम्मीदवारों के अनुसार भूमिहार, राजपूत और वैश्य समाज के कैंडिडेट्स ने छह-छह सीटों पर जीत हासिल की है। वहां यादव समाज ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया है। एक सीट ब्राह्मण समाज के हिस्से में गया है। वहीं इस चुनाव में एक भी दलित और मुस्लिम कैंडिडेट को जीत हासिल करने में सफलता नहीं मिली है।काउंटिंग के लिए कुल 24 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए थे। निर्वाचन आयोग की तरफ से मतगणना को लेकर सख्त सुरक्षा के इंतजाम किये गए थे।
इस चुनाव में ब्राह्मण समाज के हिस्से सिर्फ एक सीट आई है। ब्राह्मण कैंडिडेट के रूप में बीजेपी के दरभंगा से उम्मीदवार सुनील चौधरी को जीत मिली है।
इस बार के एमएलसी चुनाव में भूमिहार समाज का दबदबा भी दिखा। इस समाज के उम्मीदवारों ने छह सीटों पर जीत हासिल की है। पटना, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, गोपलगंज, बेगुसराय और सारण सीट से भूमिहार कैडिंडेट्स ने जीत हासिल की है।
मुंगेर से ललन सिंह के करीबी की हार और पटना से राजद के कार्तिकेय की जीत में बाहुबली विधायक अनंत सिंह का काफी हाथ माना जा रहा है। अनंत सिंह ने ही कार्तिकेय को टिकट दिलवाया था और तेजस्वी को जीत का भरोसा भी दिलाया था। पिछले लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह को मुंगेर से ललन सिंह ने हरा दिया था, जिसके बाद अब अनंत सिंह ने दोनों ही क्षेत्रों में राजद उम्मीदवारों को जीत दिलवाकर अपना दबदबा दिखा दिया है।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। मुंगेर से उनके करीबी संजय प्रसाद चुनाव हार गए हैं। वहीं उनके दूसरी सीट पटना से भी राजद उम्मीदवार की जीत हुई है।
सहरसा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां से नीतीश सरकार में मंत्री नीरज सिंह बबलू की पत्नी चुनाव हार गईं हैं। यहां से आरजेडी के अजय कुमार सिंह जीते .
भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के क्षेत्र में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां से कांग्रेस के राजीव कुमार ने बीजेपी के सीटिंग एमएलसी को हराया है।
कौन कहां से जीता
1-वैशाली- भूषण कुमार(रालोजपा)
2-भागलपुर- बांका – विजय कुमार सिंह (जेडीयू)
3-औरंगाबाद- दिलिप कुमार सिंह (बीजेपी)
4-भोजपुर-बक्सर- राधाचरण सेठ (बीजेपी)
5- नालंदा – रीना यादव, (जेडीयू)
6-गोपालगंज- राजीव सिंह(बीजेपी)
7-मुजफ्फरपुर- दिनेश सिंह (जेडीयू)
8-मोतिहारी- महेश्वर सिंह (निर्दलीय)
9-सारण – सच्चिदानंद राय (निर्दलीय)
10- पटना-कार्तिकेय कुमार (आरजेडी)
11- सिवान- विनोद जायसवाल (आरजेडी)
12- पश्चिम चंपारण-सौरभ कुमार (आरजेडी)
13- बेगूसराय खगड़िया-राजीव कुमार (कांग्रेस)
14- सहरसा मधेपुरा सुपौल- डॉ अजय कुमार सिंह (आरजेडी)
15-मधुबनी- अंबिका गुलाब यादव (निर्दलिय)
16-कटिहार- अशोक अग्रवाल (बीजेपी)
17- नवादा- अशोक यादव (निर्दलीय)
18- समस्तीपुर- तरुण कुमार चौधरी (बीजेपी)
19-पूर्णिया- दिलीप कुमार जायसवाल (बीजेपी)
20- मुंगेर जमुई शेखपुरा- अजय कुमार सिंह (आरजेडी)
21- गया जहानाबाद अरवल- रिंकु यादव (आरजेडी)
22- रोहतास कैमूर- संतोष कुमार सिंह (बीजेपी)
23- दरभंगा- सुनील चौधरी (बीजेपी)
24- सीतामढ़ी शिवहर- रेखा देवी (जेडीयू)




