जानिए योगी 2.0 में कब होगा मंत्रालयों का बंटवारा? सीएम लेंगे आज सुबह दो बड़ी मीटिंग्स

जानिए योगी 2.0 में कब होगा मंत्रालयों का बंटवारा? सीएम लेंगे आज सुबह दो बड़ी मीटिंग्स

UP CM Yogi Adityanath Oath Taking Ceremony: उत्तर प्रदेश में योगी 2.0 में आज (26 मार्च, 2022) मंत्रालयों का बंटवारा नहीं होगा। सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि आने वाले दो से तीन दिनों के भीतर यह काम हो सकता है।

चूंकि, आज शनिवार और कल इतवार है, लिहाजा इतना जरूर समझा जा सकता है कि मंत्रालयों का विभाजन सोमवार या उसके बाद ही संभव है। हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

बहरहाल, सीएम योगी आज 10 बजे मंत्रिपरिषद की एक मीटिंग लेंगे, जिसके बाद वह सुबह साढ़े 11 बजे बड़े अफसरों के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में आवारा पशुओं के मसले पर फैसला लिया जा सकता है। यही नहीं, यूपी में आज प्रोटेम स्पीकर शपथ लेंगे, जबकि अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष चुने जा सकते हैं।

योगी 2.0 में चौंकाने वाले चेहरेः बृजेश पाठक, दानिश आजाद अंसारी, नरेंद्र कश्यप, दयाशंकर मिश्रा, जसवंत सैनी, दिनेश प्रताप सिंह, जेबीएस राठौर।

इन नेताओं की कर दी गई छुट्टीः योगी की नई कैबिनेट में भले ही कई नए चेहरे शामिल कर लिए गए हों, मगर कई नाम ड्रॉप भी कर दिए गए। ऐसे में दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, जय प्रताप सिंह, आशुतोष टंडन “गोपाल”, रमापति शास्त्री, सतीश महाना, नीलकंठ तिवारी, मोहसिन रजा और महेंद्र सिंह।

22 नेताओं का पत्ता कटने के पीछे की ये 5 प्रमुख वजहें: योगी 2.0 में जिन 22 पुराने मंत्रियों की छुट्टी की गई है, उसके पीछे चुनावी पंडित और राजनीतिक जानकार ये वजहें मानते हैं-

  • चुनाव से पहले और दौरान लचर परफॉर्मेंस
  • विभिन्न घोटालों के आरोपों का सामना करना
  • जातिगत असर की मजबूरी
  • पार्टी के लिए उपयोगी रहेंगे या नहीं
  • अगला टारगेट क्या है और क्या उस पर नजर है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related