चंडीगढ़। पंजाब में सीएम भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में दस विधायकों को शामिल किया है। आज मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम भगवंत मान राज्य का गृह विभाग खुद संभालेंगे। वित्त विभाग की कमान हरपाल चीमा, शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर होंगे।
Punjab CM Bhagwant Mann keeps the Home Dept of the state. Harpal Cheema appointed as the state's Finance Minister, Gurmeet Singh Meet Hayer appointed as Education Minister, Dr Vijay Singla appointed as the Health Minister, Harjot S Bains appointed as the Law & Tourism Minister
— ANI (@ANI) March 21, 2022
स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला, कानून व पर्यटन मंत्री हरजोत एस बैंस होंगे, जबकि डा. बलजीत कौर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, हरभजन सिंह ईटीओ बिजली मंत्री, लाल चंद कटारुचक्क खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री व कुलदीप सिंह धालीवाल ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग का जिम्मा संभालेंगे।




