Madhya Pradesh Budget 2022: 13 हजार टीचर्स की भर्ती से आरक्षकों को नौकरी तक..पढ़िए शिवराज सरकार के बड़े ऐलान

Madhya Pradesh Budget 2022: 13 हजार टीचर्स की भर्ती से आरक्षकों को नौकरी तक..पढ़िए शिवराज सरकार के बड़े ऐलान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने आज बुधवार को आगामी वित्तीय वर्ष 2022- 2023 का बजट पेश कर दिया है। जिसे राज्य के मंत्री जगदीश देवड़ा ने पढ़ा। हालांकि उनके बजट भाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। बता दें कि शिवराज सरकार का विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी बजट है, क्योंकि 2023 में स्टेट इलेक्शन होना हैं। इसको ध्यान रखते हुए ने कई  ऐलान किए। खासकर सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है।

13 हजार टीचर की होगी भर्तियां
बता दें कि शिवराज सरकार के इस बजट का पूरा फोकस अगले साल आने वाले विधानसभा चुनाव पर रखा। बजट में ऐसे कई प्रोजेक्ट-इंडस्ट्री लगाने का ऐलान किया है, जिससे बेरोजगारी को दूर किया जा सके। क्योंकि सदन में शुरूआत में ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसको लेकर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस ने कहा एक साल में साढ़े पांच लाख बेरोजगार हो गए। ये कैसा बजट है, वित्तमंत्री ने ऐलान किया कि इस साल 13 हजार टीचर्स की भर्तियां होंगी। वहीं सरकारी कर्मचारियों सौगात देते हुए कहा कि अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 20% से बढ़ाकर 31% किया जाएगा। इससे साढ़े सात लाख कर्मचारियों को इसका फायदा होगा।

जानिए कहां दिया कितना पैसा…
1. स्वास्थ्य के लिए 13.642 करोड़ का  प्रावधान किया गया।
1. अजा वित्त विकास निगम के लिए 40 करोड़ का प्रावधान किया गया।
2. पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के लिए 50 करोड़ का प्रावधान
3. स्व-सहायता समूहों को 2000 करोड़ रुपए का क्रेडिट दिया जाएगा।
4.  ST वर्ग के लिए 26941 करोड़ प्रस्तावित हुए।
5. बिजली के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान
6.  किसानों को 1 लाख 72 हजार करोड़ की सहायता।
7. दुग्ध उत्पादन योजना होगी शुरू, बजट में इसे लेकर 1050 करोड़ रुपए का प्रावधान।
8. 10 लाख लोगों को घर देने का लक्षय रखा।
9.  मुख्यमंत्री मत्स्य योजना के लिए 50 करोड़ की राशि स्वीकृत।
10. मनरेगा के लिए बजट में 3500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
11. सड़क निर्माण के लिए बजट में 108 करोड़ रुपए का प्रवाधान है।
12. हायर एजुकेशन के लिए बजट में कुल 12.47 करोड़ का बजट

ये रहे शिवराज सरकार के बड़े ऐलान
– अलग से होगा चाइल्ड बजट, चाइल्ड बजट के लिए 27.792 हजार करोड़ का प्रावधान
– सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 20% से बढ़ाकर 31% किया जाएगा।
– इस साल से एमबीबीएस और नर्सिंग की सीटें बढ़ेंगी।
– MBBS की 2035 से बढ़ाकर 3250 सीट की जाएंगी। नर्सिंग की 50 और सीटें बढ़ाकर 320 होंगी।
– भोपाल, इंदौर, जबलपुर में 217 इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनेंगे
– 13 हजार टीसर्च की नियुक्ति की जाएगी।
– उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क, सागर, शाजापुर, शहडोल, उज्जैन में सोलर प्लांट लगेंगे।
– .बजट में गो-संवर्धन के लिए नई योजना शुरू की गई।
– किसानों को 1 लाख 72 हजार करोड़ की सहायता दी जाएगी।
– बिजली में 21 हजार करोड़ की सब्सिडी दी गई।
– इस साल सरकार का लक्ष्य 4000 किमी सड़कें बनाना।
– जनजाति विकास निगम बनेगा। गायों की सेवा के लिए नई योजना शुरू की जाएगी।
– प्रदेश में घर-घर पशु चिकित्सा सेवा शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...