Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Russia Ukraine War : पांचवें दिन खार्कीव में घमासान, रूसी मिसाइलें परमाणु हमले को तैयार, रूस-यूक्रेन वार्ता में नहीं बनी सहमति, अमेरिका का बड़ा एक्‍शन

Russia Ukraine War : पांचवें दिन खार्कीव में घमासान, रूसी मिसाइलें परमाणु हमले को तैयार, रूस-यूक्रेन वार्ता में नहीं बनी सहमति, अमेरिका का बड़ा एक्‍शन

मास्को, परमाणु हथियारों के लिए जिम्मेदार रणनीतिक बल को हाई अलर्ट पर लाने के बाद रूस ने सोमवार को एटम बमों से लैस मिसाइलों को हमले के लिए तैयार रखने का आदेश दे दिया। परमाणु हमले से संबंधित यूनिट के कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं और उन्हें पूरे 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के आदेश दिया गया है। रूस के कदम से सतर्क हुए अमेरिका ने अपने दूतावास कर्मियों को परिवार वापस भेजने के लिए कहा है। साथ ही बेलारूस का दूतावास बंद कर दिया है।

वार्ता में नहीं बनी सहमति

बेलारूस में साढ़े तीन घंटे चली वार्ता में यूक्रेन ने रूस से क्रीमिया और डोनबास (डोनेस्क और लुहांस्क) से सेना हटाने के लिए कहा है। वार्ता में दोनों पक्षों कोई सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच यूक्रेन में छिड़े युद्ध में रूस ने सोमवार को बर्डीक्स और एनेरहोडर कस्बों पर कब्जा कर लिया। बर्डीक्स में यूक्रेन का नौसैनिक अड्डा भी है, वह भी रूसी सेना के कब्जे में आ गया है। राजधानी कीव पर रूसी सेना के चौतरफा हमले बदस्तूर जारी हैं।

पांचवे दिन भी जारी रही जंग

यूक्रेन पर रूसी हमला पांचवे दिन भी जारी है। कीव पर मिसाइल हमले के साथ ही गुरुवार को युद्ध की शुरुआत हुई थी लेकिन महज एक दिन में कीव के नजदीक पहुंची रूसी सेना चार दिन में पूरा जोर लगाने के बावजूद यूक्रेनी राजधानी में दाखिल नहीं हो पाई है। दूसरे बड़े शहर खार्कीव में दाखिल होने के कुछ घंटे बाद ही कड़े प्रतिरोध के चलते रूसी सेना को बाहर निकलना पड़ा। वहां पर रविवार और सोमवार की पूरी रात भारी रूसी गोलाबारी हुई है। अन्य प्रमुख शहरों पर भी कब्जे के लिए रूसी सेना ऐसे ही हमले कर रही है।

खार्कीव 11 नागरिकों की मौत

समाचार एजेंसी एएफपी ने खार्कीव के गवर्नर के बयान के हवाले से बताया कि यूक्रेन के इस दूसरे बड़े शहर में रूसी सैनिकों की गोलीबारी में 11 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेनी जवानों के पास भले ही भारी हथियारों की कमी हो लेकिन मजबूत इरादों से लबरेज इन रणबांकुरों ने राजधानी कीव समेत दूसरे शहरों में रूसी सेना की रफ्तार रोक दी है।

यूक्रेन के लिए 24 घंटे बेहद अहम

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन से टेलीफोन वार्ता में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताए हैं। इस बीच रूस के आसपास के 36 देशों ने उसके विमानों के लिए हवाई प्रतिबंध लगा दिया है। इसके चलते कई दिशाओं में रूस का रास्ता रुक गया है। कड़े आर्थिक प्रतिबंधों के जरिये रूस को अलग-थलग करने की मुहिम भी जारी है।

विश्व युद्ध छिड़ने की आशंका

इन्हीं परिस्थितियों में बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों ने विश्व युद्ध छिड़ने की आशंका जताई है। पश्चिमी देशों ने रूस के मित्र देश बेलारूस पर भी प्रतिबंध लगाए जाने के संकेत दिए हैं। इस बीच बेलारूस में हुए जनमत संग्रह में 65 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने परमाणु हथियार विहीन देश का दर्जा त्यागने के पक्ष में मत दिया है।

5,300 रूसी सैनिक मारने का दावा

यूक्रेन ने दावा किया है कि हमले के लिए आए 5,300 रूसी सैनिकों को मार गिराया गया है। इसके अतिरिक्त 151 रूसी टैंक, 29 लड़ाकू विमान और 29 ही हेलीकाप्टर भी जवाबी कार्रवाई में नष्ट किए गए हैं। जबकि रूसी हमले में यूक्रेन के 14 बच्चों समेत कुल 352 लोगों के मारे जाने और 1,684 लोगों के घायल होने की खबर है। एक अनुमान के अनुसार यूक्रेन में अभी तक रूस की ओर से 350 से ज्यादा मिसाइल हमले हुए हैं।

शरणार्थियों की संख्या पांच लाख के पार

संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन से पांच लाख से ज्यादा लोगों के पलायन की बात कही है। कहा है कि ये लोग यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंचे हैं। अगर पलायन इसी गति से जारी रहा, तो आने वाले दिनों में बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। इस बीच वेटिकन में पोप फ्रांसिस के कार्यालय ने कहा है कि युद्ध रोकने के लिए वह मध्यस्थता करने को तैयार है। पोप ने तेजी से बिगड़ रहे हालात पर भी चिंता जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...