अंडरवर्ल्ड कनेक्शन मामले में NCP नेता नवाब मलिक गिरफ्तार, राउत बोले- 2024 के बाद बीजेपी भी देखेगी नजारे

अंडरवर्ल्ड कनेक्शन मामले में NCP नेता नवाब मलिक गिरफ्तार, राउत बोले- 2024 के बाद बीजेपी भी देखेगी नजारे

नई दिल्ली, महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम सुबह पांच बजे नवाब मलिक के घर पहुंची थी और फिर उन्हें पूछताछ के लिए ली गई थी। अब उन्हें आठ घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है, इस एक्शन के बाद महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में तापमान बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन मामले में की है। बताया जा रहा है कि ईडी, दाऊद इब्राहिम के मामले में जो जांच कर रही थी यह पूछताछ उसी कड़ी में की जा रही है। सुबह जब ईडी की टीम एनसीपी नेता नवाब मलिक के घर पहुंची थी तो उन्हें डिटेन या अरेस्ट नहीं किया गया था।

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक पर हुए इस एक्शन के बाद प्रदेश में सियासी पारा हाई है। गिरफ्तारी से पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस पूरे मामले में हमला बोला था। संजय राउत ने कहा कि, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को जिस तरह से ईडी के लोग उनके घर से लेकर गए हैं, यह सूबे की सरकार के लिए चुनौती है।

सांसद संजय राउत ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि, पुराने मामलों को निकालकर सबकी जांच हो रही है। आप जांच अवश्य कर सकते हैं लेकिन 2024 के बाद आप सबकी भी जांच होगी। आगे आने वाले कुछ समय में मैं खुद खुलासे करने जा रहा हूं। चाहे इसके लिए मुझे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। यह सारी बातें ध्यान में रखी जा रही है और उचित समय पर जवाब दिया जाएगा।

संजय राउत ने आगे कहा कि, मैं खुद आने वाले दिनों में एक-एक अधिकारी को एक्सपोज करूंगा। नवाब मलिक महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं, उनके साथ ऐसा बर्ताव सही नहीं है। वह हमेशा सच बोलते हैं। 2024 के बाद आपकी भी जांच होगी और कुछ समय मैं भी खुलासे करने जा रहा हूं।

वहीं, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने भी गिरफ्तारी से पहले ईडी द्वारा नवाब मलिक पर की गई कार्रवाई को महाराष्ट्र का अपमान बताया था। साथ ही कहा कि भाजपा के लोग कई दिनों से कह रहे थे जल्द ही नवाब मलिक और महा विकास आघाडी के पास ईडी का नोटिस आएगा। यह कैसी राजनीति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related