प्रशांत किशोर और केसीआर के बीच हुई मुलाकात, नीतीश कुमार को राष्ट्रपति चुनाव लड़ाने की तैयारी, थर्ड फ्रंट की सुगबुगाहट तेज

प्रशांत किशोर और केसीआर के बीच हुई मुलाकात, नीतीश कुमार को राष्ट्रपति चुनाव लड़ाने की तैयारी, थर्ड फ्रंट की सुगबुगाहट तेज

नई दिल्ली, इसी साल जुलाई-अगस्त में राष्ट्रपति का चुनाव होना है। ऐसे में थर्ड फ्रंट के जरिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राष्ट्रपति चुनाव लड़ाए जाने की खबरें हैं। बता दें कि इसके लिए तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी महीने में हैदराबाद में तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव(केसीआर) और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात हुई थी। खबरों के मुताबिक इस मुलाकात में 70 वर्षीय जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार को राष्ट्रपति चुनाव लड़ाने को लेकर चर्चा हुई।

इस मुलाकात के बाद खबर आई कि केसीआर चाहते हैं कि नीतीश कुमार को राष्ट्रपति पद के लिए प्रस्तावित किया जाए। बता दें कि प्रशांत किशोर इस बार तेलंगाना के चुनाव केसीआर की पार्टी टीआरएस के लिए काम करेंगे। केसीआर और पीके की मुलाकात के बाद नीतीश और प्रशांत किशोर की मुलाकात हुई। ऐसे में थर्ड फ्रंट की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।

बता दें कि बीते दिनों में केसीआर शिवसेना, शरद पवार, और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपनी बात रखी है। दरअसल केसीआर केंद्र की राजनीति में आना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि वो राष्ट्रपति चुनाव को सहारा लेकर थर्ड फ्रंट बनाने की कोशिश में हैं।

यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि आगे इस फ्रंट में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी शामिल करने की रणनीति है। बता दें कि केसीआर और प्रशांत किशोर की जोड़ी को लगता है कि भाजपा के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव के लिए नीतीश कुमार का नाम आगे करने पर मजबूरी में कांग्रेस भी अपना समर्थन देगी।

हालांकि अभी नीतीश कुमार की तरफ से कोई बड़ा बयान नहीं आया है। दरअसल नीतीश को लेकर संभावना कम ही है कि वो थर्ड फ्रंट का हिस्सा बनें। क्योंकि वो एनडीए का हिस्सा हैं और खासकर बिहार सरकार में वो भाजपा के साथ सहयोगी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related