हिजाब पर प्रज्ञा ठाकुर का बयान- जिनके घर में बहन का नाता नहीं…जहां बुआ-मौसी की लड़की सब से शादी कर सकती है तब तो Hijab घर में पहनना चाहिए

हिजाब पर प्रज्ञा ठाकुर का बयान- जिनके घर में बहन का नाता नहीं…जहां बुआ-मौसी की लड़की सब से शादी कर सकती है तब तो Hijab घर में पहनना चाहिए

भोपाल, भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि ‘भारत में हिजाब पहनने की कोई आवश्यकता नहीं।’ उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को देवी समान समझा जाता है। उनको सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। परंतु जिनके घरों में बहन का नाता नहीं है, जिनके घरों में बुआ-मौसी की लड़की…सब से शादी कर सकते हैं, तो उन्हें हिजाब घर में पहनना चाहिए।’

कहा कि “आप मदरसे में जाइए तो वहां हिजाब पहन सकती हैं, लेकिन दूसरी शिक्षण संस्थाओं में इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है। जो लोग अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें हिजाब पहनना जरूरी है। बाहर रहते हुए, जहां कहीं भी ‘हिंदू समाज’ है, उन्हें हिजाब पहनने की आवश्यकता नहीं है, खासकर उन जगहों पर जहां वे पढ़ते हैं।”

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर बुधवार को भोपाल के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में एक मंदिर में आयोजित समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘आपके पास मदरसे हैं। यदि आप वहां (मदरसों में) हिजाब पहनते हैं या खिजाब (बालों का रंग) लगाते हैं तो हमें कोई लेना-देना नहीं है। आप वहां की आवश्यक पोशाक पहनते हैं और उनके अनुशासन का पालन करते हैं लेकिन अगर आप देश में स्कूलों और कॉलेज के अनुशासन को तोड़ते हैं और हिजाब पहनना और खिजाब लगाना शुरू करते हैं तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि ‘गुरुकुल’ (पारंपरिक हिंदू शिक्षण संस्थान) के शिष्य भगवा पोशाक पहनते हैं लेकिन जब ऐसे छात्र दूसरे स्कूलों में जाते हैं तो वे स्कूल की वर्दी पहनते हैं और शिक्षण संस्थानों के अनुशासन का पालन करते हैं। ठाकुर ने कहा कि सफेद बालों को छिपाने के लिए खिजाब का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन हिजाब का इस्तेमाल चेहरे को ढकने के लिए किया जाता है। भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘हिजाब पर्दा है। पर्दा उन लोगों के खिलाफ होना चाहिए, जो आपको बुरी नजर से देखते हैं लेकिन यह तय है कि हिंदू उन्हें बुरी नजर से नहीं देखते क्योंकि वे महिलाओं की पूजा करते हैं।’’

पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद के बीच उनका यह बयान आया। उन्होंने कहा कि मदरसों के अलावा अन्य शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहना जाता है, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भोपाल से लोकसभा सांसद ठाकुर ने यह भी कहा कि हिंदू महिलाओं की पूजा करते हैं और उन्हें बुरी नजर से नहीं देखते हैं।

कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर उठे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी डी शर्मा ने बुधवार को कहा कि देश संविधान के आधार पर चलेगा, ना कि शरिया या इस्लामी कानून के आधार पर। शर्मा भाजपा शासित मध्य प्रदेश में शिक्षण संस्थानों में हिजाब या सिर पर स्कार्फ पहनने के बारे में संवाददाताओं के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘देश भारत के संविधान और कानून से चलेगा। ये शरिया के कानून से नहीं चलेगा।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related