सिर पर ‘संतरी’ रुमाल, गले में माला और हाथ में ‘झाल’…चुनाव के बीच संत रविदास के दर पर PM मोदी का भजन-कीर्तन

सिर पर ‘संतरी’ रुमाल, गले में माला और हाथ में ‘झाल’…चुनाव के बीच संत रविदास के दर पर PM मोदी का भजन-कीर्तन

नई दिल्ली, चुनावी मौसम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (16 फरवरी, 2022) को संत रविदास के दर पहुंचे। उन्होंने रविदास जयंती पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग स्थित ‘श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर’ में पूजा-अर्चना की और फिर भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि संत रविदास का यह पवित्र धाम जन-जन के लिए एक प्रेरणास्थल है। वह सौभाग्यशाली हूं कि एक सांसद के रूप में मुझे वहां के विकास कार्यों को पूरा करने का मौका मिला।

मोदी ने इससे एक दिन पहले यानी 15 फरवरी, 2022 को गुरु रविदास की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वह आगे बोले- हमारी सरकार ने हर कदम और योजना में गुरु रविदास की भावना को आत्मसात किया है।

रोचक बात है कि पीएम के रविदास मंदिर का यह दौरा ऐसे वक्त पर हुआ, जब पंजाब समेत पांच सूबों (यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर) के विधानसभा हो रहे हैं। देश भर में जहां संत कवि रविदास के अनुयायी हैं। इनमें दलित समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या है।

पंजाब में भी रविदासिया समाज इस लिहाज से सभी दलों के लिए खासा मायने रखता है। बता दें कि मध्यकालीन कवि एवं समाज सुधारक संत रविदास ने अपने दोहों और उपदेशों के माध्यम से जाति आधारित सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related