पीएम के बयान पर लालू की चुटकी, बोले-भगवान मोदी-नीतीश को बेटा-बेटी दें ताकि वो परिवारवाद कर सकें

पीएम के बयान पर लालू की चुटकी, बोले-भगवान मोदी-नीतीश को बेटा-बेटी दें ताकि वो परिवारवाद कर सकें

पटना, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी ली। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को बेटा – बेटी दें ताकि वो परिवारवाद कर सकें। लालू प्रसाद के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं।

दरअसल वह तमाम देश में चल रहे मुद्दों को लेकर मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उनसे पीएम नरेंद्र मोदी के परिवारवाद वाले बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार और पीएम मोदी के बच्चे नहीं है तो मैं क्या कर सकता हूं। नीतीश कुमार का एक बेटा है लेकिन वह राजनीति के लिए सही नहीं है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें बच्चे मिले ताकि वह परिवारवाद कर सकें।

हिजाब को लेकर कही यह बात : कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रही बहस पर लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि
देश सिविल वार की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए कोई और नहीं भाजपा और मोदी जिम्मेदार हैं। 70 साल बाद देश फिर से अंग्रेज भाजपा की तरह हो गया है। इसके साथ उन्होंने महंगाई के मुद्दे को लेकर कहा कि गरीबी पर बात करने के बजाय पीएम मोदी अपने भाषण में सिर्फ मंदिर – मस्जिद करते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related