नई दिल्ली,कर्नाटक में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने ट्वीट कर लिखा कि, मैं सभी छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधन के साथ-साथ कर्नाटक के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं। मैंने अगले तीन दिनों के लिए सभी हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। सभी संबंधितों से सहयोग का अनुरोध है।”
I appeal to all the students, teachers and management of schools and colleges as well as people of karnataka to maintain peace and harmony. I have ordered closure of all high schools and colleges for next three days. All concerned are requested to cooperate.
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) February 8, 2022
हिजाब विवाद से जुड़ा ही आज एक और वीडियो आया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है जिसमें एक लड़की हिजाब पहने हुए हैं और रास्ते से जा रही है। वहां पर कुछ खड़े युवक उसको देखते ही जय श्री राम का नारा लगाते हैं, जिसके बाद लड़की भी बदले में तेजी से अल्लाह हू अकबर के नारे लगाती है। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
ओवैसी ने भी किया ट्वीट
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए संभल में प्रचार करने के दौरान कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर टिप्पणी की है. पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार करने संभल पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने एक वीडियो में दिख रही लड़की की तारीफ भी की जिसने कुछ लड़कों की भीड़ के सामने धार्मिक नारा लगाया था. ओवैसी ने अपने भाषण का वीडियो ट्वीट भी किया है.
AIMIM नेता ने कहा ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि हिजाब पहनने के अपने अधिकार के लिए लड़ रही हमारी बहनें अपनी लड़ाई में सफल हों. कर्नाटक में संविधान की धारा 15, 19 और 21 का उल्लंघन किया जा रहा है. मैं कर्नाटक की भाजपा सरकार के इस फैसले की निंदा करता हूं.’
ओवैसी ने कहा कि हमने वो वीडियो भी देखा कि हमारी एक बहादुर बेटी, कर्नाटक में हिजाब पहनकर मोटरसाइकिल आती है. जैसे ही उसके करीब लोग डराने के लिए नारे मारते हैं… मैं सलाम करता हूं उस बेटी की बहादुरी को…मैं सलाम करता हूं उसे बेटी के मां-बाप को… उस बेटी ने भीड़ के सामने चिल्ला कर कहा-‘ अल्लाहू अकबर’
संसद में भी उठा था मामला: बता दें कि हिजाब विभाग मामला कांग्रेस के एक सांसद ने संसद में भी उठाया है कांग्रेस सांसद पीएन प्रताप ने शून्यकाल में विषय को उठाते हुए कहा कि कर्नाटक में कई कॉलेजों की छात्राएं बाहर बैठकर अपने अधिकारों की मांग कर रही हैं। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि हिजाब भी मुस्लिम महिलाओं के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है जिस तरीके से हिंदू महिलाओं के लिए मंगलसूत्र, ईसाईयों के लिए क्रॉस और सिक्खों के लिए पगड़ी होती है।
कब शुरु हुआ विवाद: पिछले साल जनवरी में उडुपी में एक सरकारी स्कूल में छात्राओं ने हिजाब पहनकर एंट्री ली थी। प्रशासन ने छात्राओं को हिजाब पहनने से मना किया था लेकिन वह फिर भी पहन कर आई। उसके बाद से ही हिजाब को लेकर बवाल शुरू हो गया था और इससे कई जगहों पर पढ़ाई भी प्रभावित हुई।




