Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

आकाश चोपड़ा ने वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ विराट कोहली की बल्लेबाजी पर उठाए सवाल, कहा- उनका दिमाग सही जगह नहीं

आकाश चोपड़ा ने वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ विराट कोहली की बल्लेबाजी पर उठाए सवाल, कहा- उनका दिमाग सही जगह नहीं

नई दिल्ली, भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर मौजूदा मानसिकता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में पूर्व कप्तान की बल्लेबाजी का जिक्र किया। चोपड़ा ने कहा कि वह कोहली के इस मौजूदा रवैये को देखकर हैरान हैं।

आकाश चोपड़ा ने पहले वनडे में भारत की बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा कि,’ऐसा विराट कोहली मुझे नहीं याद आ रहा मैंने कब देखा था। वह एक प्रोसेस वाले बल्लेबाज हैं। साउथ अफ्रीका में उन्होंने रन जरूर बनाए लेकिन वह उस तरह के बल्लेबाज नहीं नजर आ रहे थे। यह उनकी एक हैरान करने वाली पारी थी।’ विराट कोहली ने पहले वनडे मुकाबले में 4 गेंदों पर 8 रन बनाए।

इस मैच में विराट ने आते-आते ही बल्ला चलाना शुरू कर दिया। पहली दो गेंदों पर उन्होंने चौके लगाए। तीसरी गेंद पर वह बाल-बाल बचे और चौथी गेंद पर मिसटाइम पुल शॉट खेलकर आउट हो गए। इससे पहले साउथ अफ्रीका में भी उन्होंने फिफ्टी पूरी करने के बाद गैरजिम्मेदाराना स्वीप शॉट खेलकर विकेट गंवाया था।

इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि,’उनकी इन ऑश्चर्यजनक पारियों को देखकर ऐसा लगता है कि उनका दिमाग सही जगह पर और सही परिस्थिति में नहीं है। ऐसा हर खिलाड़ी के साथ होता है और उनके साथ इस वक्त वही हो रहा है।’ गौरतलब है कि विराट कोहली इस मैच में पहली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रहे थे। इससे पहले साउथ अफ्रीका में वह केएल राहुल के नेतृत्व में खेले थे।

विराट कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका दौरे से पहले वनडे में भी उनकी जगह रोहित शर्मा को कप्तान घोषित किया गया था। फिर साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज हारने के बाद उन्होंने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी थी। रोहित अब भारत के लिमिटेड ओवर के कप्तान हैं और टेस्ट के नियमित कप्तान की घोषणा होना अभी बाकी है।

वेस्टइंडीज को पहले वनडे में भारत ने 6 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। सीरीज का दूसरा वनडे मैच 8 फरवरी को और आखिरी वनडे 11 फरवरी को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज कोलकाता में होगी। 16, 18 और 20 फरवरी को तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...