Ind vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम के 3 बड़े खिलाड़ी समेत 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Ind vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम के 3 बड़े खिलाड़ी समेत 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली, भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के पहले चिंताजनक खबर सामने आइ है। भारतीय टीम के कुल आठ सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस में तीन टीम के खिलाड़ी हैं जबकि बाकी के 5 टीम के साथ चलने वाली कोचिंग स्टाफ टीम का हिस्सा हैं। जानकारी के मुताबिक ओपनर शिखर धवन और रितुराज गायकवाड़ के टेस्ट पोजिटिव पाए गए हैं। साउथ अफ्रीका के दौरे से लौटी भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं।

भारतीय टीम के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी बीसीसीआइ के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धुमल ने दी। एएनआइ से बात करते हुए उन्होंने बताया कि टीम के सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट में कुछ खिलाड़ियों समेत कई सदस्यों को पाजिटिव पाया गया है। बीसीसीआइ इस मामले को गंभीरता से देख रही है। सभी खिलाड़ियों के सेहद का खास ध्यान रखा जा रहा है। सीरीज को लेकर कोई भी फैसला करने से पहले गुरुवार को सभी के टेस्ट दोबारा से कराए जाएंगे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाना है। सीरीज के सारे मुकाबले ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम 1 फरवरी मंगलवार को ही अहमदाबाद पहुंची है। रोहित शर्मा पहली बार फुट टाइम कप्तान के तौर वनडे सीरीज में उतरेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच भारतीय टीम का 1000वां वनडे मुकाबला होगा। ऐसा करने वाली भारतीय टीम दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। इससे पहले किसी भी टीम ने वनडे फार्मेट में इस मुकाम को नहीं छुआ।

वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए टीम इंडिया:

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रितुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान

टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related