UP Election 2022: बसपा तथा भाजपा के बाद समाजवादी पार्टी ने भी जारी की प्रत्याशियों की सूची, आठ नाम

UP Election 2022: बसपा तथा भाजपा के बाद समाजवादी पार्टी ने भी जारी की प्रत्याशियों की सूची, आठ नाम

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तीसरे चरण के बाद चौथे चरण के मतदान की तैयारी में लगे दल प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहे हैं। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी प्रत्याशियों की सूची जारी की है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी इस सूची में आठ प्रत्याशियों के नाम हैं।

समाजवादी पार्टी की आठ प्रत्याशियों की इस सूची में एटा के साथ ही बदायूं सीतापुर, लखनऊ, कानपुर शहर, कानपुर देहात और बांदा के विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम हैं।

समाजवादी पार्टी ने एटा के पटियाली से नादिरा सुल्तान, बदायूं के बदायूं सदर से रईस अहमद, सीतापुर से सिधौली से डॉ. हरगोविंद भार्गव, लखनऊ के मलिहाबाद (सुरक्षित) से पूर्व सांसद सुशीला सरोज, मोहनलालगंज (सुरक्षित) से विधायक अम्ब्रीश पुष्कर, कानपुर देहात के सिकंदरा से प्रभाकर पाण्डेय, कानपुर नगर के कैंट क्षेत्र के मोहम्मद हसन रूमी तथा बांदा के बांदा सदर से मंजुला सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

लखनऊ में मलिहाबाद सीट से केन्द्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा से जीती थीं। सपा की राजबाला रावत को हार का सामना करना पड़ा था। इस हाई प्रोफाइल सीट पर इस बार कौशल किशोर की पत्नी की जगह उनके बेटे के चुनाव लडऩे की चर्चा है। मलिहाबाद सीट पर हुई गुटबाजी को देखते हुए सपा ने जहां सुशीला सरोज को मैदान में उतारा है। वही एक महिला को टिकट देकर आधी आबादी में संदेश देने का भी प्रयास किया है।

मोहनलालगंज के मौजूदा विधायक अम्ब्रीष सिंह पुष्कर 2017 में लखनऊ से एकमात्र सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी को सपा ने जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार बनाया था। वह जिला पंचायत अध्यक्ष की भी सपा से प्रत्याशी थी । अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने 2017के विधानसभा चुनाव में बसपा के राम बहादुर को कड़ी टक्कर में 534 वोटों से हराया था। रामबहादुर अब भाजपा में हैं। भाजपा राम बहादुर को यहां से मैदान में उतार सकती है। उस चुनाव में भाजपा के समर्थन से लडऩे वाले आरके चौधरी अब समाजवादी पार्टी में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related