अखिलेश यादव ने दिल्ली में हेलिकाप्टर रोके जाने का लगाया आरोप, भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने दिल्ली में हेलिकाप्टर रोके जाने का लगाया आरोप, भाजपा पर साधा निशाना

नई दिल्ली,  उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल गरम है। दिल्ली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हेलिकाप्टर रोके जाने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे हेलिकाप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। जनता सब समझ रही है।’ साथ ही उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है। समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा ! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं।

तस्वीरें वायरल होने के कुछ देर बाद हेलिकाप्टर के उड़ान को मिली मंजूरी

आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी चीफ जयंत चौधरी के साथ अखिलेश यादव एक प्रेस कान्फ्रेंस करने वाले हैं। मेरठ में भी उनका एक चुनावी प्रचार कार्यक्रम है। लेकिन इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे हेलीकाप्टर को दिल्ली में जानबूझकर रोका गया और इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के लिए नहीं उड़ने दिया जा रहा है। हालांकि, तस्वीरें वायरल होने के कुछ देर बाद उन्हें इजाजत मिल गई। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव का हेलिकाप्टर मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भर चुका है।

12:15 बजे हेलिकाप्टर से मुजफ्फरनगर में लैंड करने की थी योजना

अखिलेश यादव ने लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से प्राइवेट वायुयान से सुबह 10:30 बजे दिल्ली प्रस्थान किया। उनका 11:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना निर्धारित था। यहां से 12:15 बजे हेलिकाप्टर से मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर लैंड करने की योजना थी। यहां पर उनके हेलिकाप्टर को उड़ान करने में देरी हो गई। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर भाजपा पर कई आरोप लगाए।

प्रेस कान्फ्रेंस से पहले जयंत चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना

बता दें कि मुजफ्फरनगर में प्रेस कान्फ्रेंस से पहले जयंत चौधरी ने भी भाजपा पर निशाना साधा था। भाजपा के आफर पर उन्होंने कहा कि अमित शाह के आफर में साजिश की बू आ रही थी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के अस्तित्व के लिए जरूरी है। जयंत ने एक दिन पहले कहा था कि वह चवन्नी नहीं है जो पलट जाएं।

सपा और राष्ट्रीय लोकदल का है गठबंधन

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) का गठबंधन है। पहले चरण के चुनाव में ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान होने हैं। इसी को लेकर आज अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर पहुंचे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Steden vol snelheid en avontuur met City Mega Garage Hot Wheels

De Ultieme Race-ervaring met City Mega Garage Hot Wheels ...

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...