उत्‍तराखंड : भाजपा में शामिल किशोर उपाध्‍याय बोले, आपको कांग्रेस से पूछना चाहिए ऐसी स्थिति क्‍यों आई

उत्‍तराखंड : भाजपा में शामिल किशोर उपाध्‍याय बोले, आपको कांग्रेस से पूछना चाहिए ऐसी स्थिति क्‍यों आई

देहरादून। भाजपा में शामिल होने के बाद किशोर उपाध्‍याय ने कहा कि मैं उत्तराखंड को आगे ले जाने की भावना के साथ भाजपा में शामिल हुआ हूं। आपको कांग्रेस से पूछना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों बढ़ी है। आपको बात दें कि आज सुबह कांग्रेस ने किशोर उपाध्‍याय को पार्टी से छह साल के लिए निष्‍कासित कर दिया था।

भाजपा ने कांग्रेस को दिया झटका, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए। वह टिहरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने उन्‍हें टिहरी से टिकट दिया है। बता दें कि भाजपा ने 70 में से 69 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने हरिद्वार की झबरेड़ा सीट से देशराज कर्णवाल और ऊधमसिंह नगर की रुद्रपुर सीट से राजकुमार ठुकराल का टिकट काट दिया गया है। झबरेड़ा से राजपाल और रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी की पुत्री ऋत खंडूड़ी को पार्टी ने पौड़ी की कोटद्वार सीट से टिकट दिया है। ऋत खंडूड़ी पहले यमकेश्वर से विधायक थी। भाजपा ने अभी देहरादून की डोईवाला सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। देहरादून की डोईवाला सीट से चुनाव लड़ने से मना कर चुके पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा चुनाव मैदान में उतार सकती है।

बता दें कि आज उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी उन्हें टिहरी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में किशोर उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

https://www.kooapp.com/koo/madankaushikbjp/ea000f97-88ad-4fcf-bf41-e976115efb97

कलियर विधानसभा में टिकट घोषित होते ही भाजपा में असंतोष

कलियर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने मनीष सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही भाजपा में असंतोष के स्वर भी तेज हो गए हैं। 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े जय भगवान सैनी ने ऐलान किया कि वह गुरुवार को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर अपने समर्थकों को मैसेज भी दिया है कि वह एकत्र होकर उनके नामांकन के लिए रोशनाबाद गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related