‘ICC मेन्स क्रिकेटर आफ द ईयर’ का खिताब इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने जीता, 2021 में लिए 78 विकेट

‘ICC मेन्स क्रिकेटर आफ द ईयर’ का खिताब इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने जीता, 2021 में लिए 78 विकेट

दुबई, आइसीसी अवार्ड्स 2021 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का इस बार जलवा रहा और इस कड़ी में आइसीसी मेन्स क्रिकेटर आफ द ईयर का खिताब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को दिया गया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शाहीन अफरीदी को साल 2021 का बेस्ट मेन्स क्रिकेटर घोषित किया। शाहीन अफरीदी ने पिछले साल यानी 2021 में 36 इंटरनेशनल मैचों में 22.20 की औसत से कुल 78 विकेट लिए और उनका बेस्ट प्रदर्शन 51 रन देकर 6 विकेट रहा।

पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने पिछले साल अपनी गेंदबाजी का जलवा क्रिकेट के हर प्रारूप में दिखाया खास तौर पर टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। इन दोनों पारूपों में उन्होंने दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को अपनी स्पीड और स्किल के दम पर खूब परेशान किया। आइसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अफरीदी ने बेहद  प्रभावशाली गेंदबाजी की और सेमीफाइनल तक पाकिस्तान के लिए छह मैचों में कुल 7 विकेट चटकाए। वहीं इस कैलेंडर ईयर में वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रूल करते हुए नजर आए और 21 मैचों में 23 शिकार किए। शाहीन अफरीदी ने साल 2021 में कुल 7 टेस्ट मैच खेले थे और इसमें उन्होंने 17.06 की औसत से 47 विकेट हासिल किए थे।

शाहीन अफरीदी से पहले आइसीसी मेन्स वनडे क्रिकेटर आफ द ईयर का खिताब बाबर आजम ने जीता था जबकि आइसीसी मेन्स टी20 क्रिकेटर आफ द ईयर का खिताब मो. रिजवान ने जीता था। शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए अब तक हर प्रार्मेट में अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टीम के लिए खेले 21 टेस्ट मैचों में 86 विकेट हासिल किए हैं जबकि 28 वनडे मैचों में उन्होंने 53 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो उन्होंने 39 मैचों में 45 विकेट हासिल किए हैं। महज 21 साल के शाहीन अफरीदी अभी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी अटैक के मुख्य हथियार हैं। वहीं आइसीसी वूमेन्स क्रिकेट आफ द ईयर 2021 का खिताब स्मृति मंधाना को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related