Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

UP Chunav-2022: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- जो कहा वो करके दिखाया, जब सोच ईमानदार तो काम दमदार

UP Chunav-2022: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- जो कहा वो करके दिखाया, जब सोच ईमानदार तो काम दमदार

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश नए कलेवर में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को भाजपा उत्तर प्रदेश का नया नारा तथा गीत को लांच करने के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश मुख्यालय के नए मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया। उनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदे विधनासभा चुनाव सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।

भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर सरकार के कामकाज को गिनाते हुए उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने का भरोसा भी जताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था वो करके दिखाया है। भाजपा की सरकार ने किसी का तुष्टिकरण नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारी वरीयता थी कि प्रदेश में कानून का राज हो। कोई हिस्ट्रीशीटर थाना न चलाये और माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर चलता रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो दंगाई कभी प्रदेश की शांति और सौहार्द के लिए खतरा बने हुएु थे और पिछली सरकार में सत्ता का संरक्षण रखते थे, आज उन्हीं दंगाइयों के पोस्टर सड़क व चौराहों पर लगे हुए हैं। हमारी सरकार ने कानून-व्वयस्था को सुदृढ़ करने का काम किया। जिससे कि उत्तर प्रदेश में सभी काम आसानी से होने लगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हिस्ट्रीशीटर थाना न चलाए, माफिया सरकार न चलाए, दंगाई दंगा न करें, सरकारी भर्ती में पारदर्शिता बनी रहे, बहन-बेटियों के साथ कोई खिलवाड़ न सके इसलिए भाजपा आज प्रदेश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमने जो कहा सो करके दिखाया। यह तब किया जब सोच ईमानदार तो काम दमदार। प्रदेश में जिन माफियाओं के चलते बहन-बेटियां, गरीब घर से नहीं निकल पाते थे, उनकी जमीन कब्जा कर ली जाती थी। हमारी सरकार ने ऐसे माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर वहां गरीबों के लिए आवास बनाकर दिए हैं।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा व बसपा सरकार में चीने मिलें बंद रहती थीं। कई वर्ष तक किसानों का गन्ना भुगतान बकाया रहता था। हमारी सरकार में गन्ना किसानों को रिकार्ड भुगतान किया गया है। यही नहीं सपा तथा बसपा सरकार में बकाया गन्ने का भुगतान भी हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार में मुख्यमंत्री अपना मकान बनाते थे, लेकिन हमारी सरकार ने गरीबों को एक-एक आवास दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास को ध्येय मानकर हमारी सरकार ने कार्य किया है। विकास सभी का लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं। इसके लिए भाजपा सरकार का फिर आना जरूरी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज प्रदेश में किसी भी नियुक्तियों में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सकता है। नहीं तो पहले भर्ती के लिए लूट मची रहती थी। आज प्रदेश में बहन-बेटियां रात 12 बजे भी घर से निकल सकती हैं। कहीं भी आ जा सकती हैं, कोई उन्हें रोकने वाला नहीं है। प्रदेश को यह माहौल यह सुरक्षा योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिया है।

उन्होंने कहा राज्य के अंदर गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैला हुआ था लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश से माफिया राज को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। राज्य के अंदर बहन-बेटियों के सम्मान के लिए घर-घर शौचालय देने का अगर किसी ने काम किया है तो मोदी-योगी सरकार ने, किसी ने गरीबों के लिए काम दिया, उन्हें आवास दिया, मुफ्त बिजली दी तो ये काम मोदी और योगी सरकार ने किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उत्तर प्रदेश का नया नारा सोच ईमानदार काम दमदार, यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार को लांच किया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी का नया प्रचार गीत भी जारी किया गया। थीम सांग भी नए नारे पर आधारित है।

प्रयागराज से मथुरा, काशी तक

लखनऊ से लेकर झांसी तक

अयोध्या से बिठूर तक

शहर-गांव सब दूर-दूर तक

गाजीपुर से गाजियाबाद से

यूपी भर में शंखनाद से

सुनाई पड़ती है यही हुंकार

यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान भाजपा उत्तर प्रदेश के मीडिया कक्ष का भी शुभारंभ किया। मीडिया सेंटर के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...