अखिलेश यादव से नहीं बनी बात, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद अकेले लड़ेंगे चुनाव, कहा- स्वाभिमान से समझौता नहीं

अखिलेश यादव से नहीं बनी बात, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद अकेले लड़ेंगे चुनाव, कहा- स्वाभिमान से समझौता नहीं

लखनऊ. भीम आर्मी चीफ (Bhim Army) और आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के संस्थापक चद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) में गठबंधन को लेकर बात नहीं बन पाई. जिसके बाद मंगलवार को चद्रशेखर आजाद ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. अखिलेश यादव का बिना नाम लिए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पार्टी 33 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. आगे और सीटों पर विचार किया जा सकता है. चंद्रशेखर ने कहा कि हमारी लिस्ट में 30 फीसदी दलित, 42 फीसदी ओबीसी, 5 फीसदी एसटी कैंडिडेट और बाकी पर अन्य अल्पसंख्यक लोगों को मौका दिया जाएगा.

दरअसल, पिछले दिनों चंद्रशेखर और अखिलेश यादव की मुलाकात हुई थी. जिसके बाद दोनों दलों में गठबंधन पर सहमति बनी थी. लेकिन सोमवार को अखिलेश ने यह कहकर चंद्रशेखर पर निशाना साधा था कि वे किसी साजिश का शिकार हुए हैं. अखिलेश ने कहा था कि दो सीटों पर बात हुई थी, लेकिन वे पलट गए. इस पर चंद्रशेखर ने बिना नाम लिए हुए कहा कि जो बात से पलट जाता है उसे धोखा कहते हैं. मेरे साथ उनकी 25 सीटों को लेकर बात हुई थी. यूपी में अपनी पार्टी को मान्यता दिलाने के लिए 14 सीटों पर जीत या फिर 80 लाख वोटों की जरूरत होती है. इसलिए हमें कम से कम 30 सीटों पर लड़ने की जरूरत थी.

33 सीटों पर उतारे प्रत्याशी 
चंद्रशेखर आजाद ने जिन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें सिराथू, नोएडा, मेरठ कैंट, एत्मादपुर, गंगोह, हस्तिनापुर शामिल हैं. इसके अलावा चंद्रशेखर ने गोरखपुर सीट से भी प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है जहां  योगी आदित्यनाथ मैदान में हैं. उन्होंने कहा कि वे ओमप्रकाश राजभर की  पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और प्रत्याशियों के उतारने पर भी विचार किया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...