UP Polls : चुनाव आयोग ने कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन पर समाजवादी पार्टी को भेजा नोटिस

UP Polls : चुनाव आयोग ने कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन पर समाजवादी पार्टी को भेजा नोटिस

नई दिल्ली,  चुनाव आयोग ने शनिवार को समाजवादी पार्टी को कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी किया है। लखनऊ कार्यालय में ‘वर्चुअल रैली के नाम पर’ जनसभा आयोजित करने के लिए यह नोटिस जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार की घटना का जिक्र करते हुए नोटिस में कहा गया है कि इस मामले में उपलब्ध सामग्री और मौजूदा निर्देशों पर विचार करने के बाद चुनाव आयोग ने पार्टी को इस बारे में अपना रुख स्पष्ट करने का आदेश दिया है।सपा महासचिव को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि इस नोटिस की प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर आपका स्पष्टीकरण आयोग के पास पहुंच जाना चाहिए। जिसमें विफल होने पर आयोग आपके ऊपर बिना किसी संदर्भ के इस मामले में उचित निर्णय लेगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होंगे। फिलहाल महामारी को देखते हुए जनसभा और रैलियों पर रोक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...