प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली प्लानिंग के सवाल पर ली चुटकी, बोलीं- ‘हम प्रैक्टिस करने में…’

प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली प्लानिंग के सवाल पर ली चुटकी, बोलीं- ‘हम प्रैक्टिस करने में…’

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) इन दिनों अपने-अपने काम को लेकर बेहद व्यस्त चल रहते हैं, लेकिन इतनी व्यस्तता के बाद भी दोनों एक-दूसरे को टाइम देना नहीं भूलते. अक्सर दोनों की लवी-डवी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. खास मौकों पर यह प्रियंका और निक हमेशा साथ होते हैं. लेकिन, बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तलाक की खूब चर्चाएं रहीं. ये सब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Family Planing) के अपने इंस्टाग्राम बायो में बदलाव करने के बाद हुआ. हालांकि, अफवाहों पर बाद में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी थी और इन खबरों को गलत बताया था.

लेकिन, अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली प्लानिंग पर बड़ी बात कही है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे. ऐसे में कई बार इनके फैमिली शुरू करने पर सवाल उठ चुके हैं. कपल ने भी कई बार फैमिली प्लानिंग पर अपनी बात रखी है. अब एक नए इंटरव्यू में, प्रियंका चोपड़ा ने भविष्य में मां बनने के अपने प्लान के बारे में बात की है.

बच्चों को लेकर अपनी प्लानिंग पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा कहती हैं- ‘बच्चे, भविष्य के लिए हमारी इच्छा का बहुत बड़ा हिस्सा हैं. भगवान की कृपा से जब जो होता है, होता है.’ लेकिन, जब उनसे कहा कि वह और निक जोनास बहुत ही व्यस्त लाइफस्टाइल जीते हैं. तो प्रियंका कहती हैं- ‘नहीं, हम प्रेक्टिस करने में बहुत व्यस्त नहीं हैं.’

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि कैसे वह और पति निक जोनास जब भी ऐसा होता है तो अपनी जिंदगी में बदलाव लाने के लिए तैयार रहते हैं. इससे पहेल 2019 में भी प्रियंका चोपड़ा ने अपना परिवार आगे बढ़ाने पर बात की थी. एक्ट्रेस पहले ही बोल चुकी हैं कि घर खरीदना और बच्चे मेरी टू-डू लिस्ट में हैं. मेरे हिसाब से घर वहीं है, जहां आप खुश हैं. जब तक मेरे अगल-बगल वे लोग हैं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं. यही नहीं, निक जोनास ने भी बच्चों को लेकर अपना लगाव जाहिर किया था और कहा था कि ‘मुझे उम्मीद है कि हमारे भी बच्चे होंगे.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Steden vol snelheid en avontuur met City Mega Garage Hot Wheels

De Ultieme Race-ervaring met City Mega Garage Hot Wheels ...

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...