रिषभ पंत ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीकी धरती पर टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने

नई दिल्ली, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत ने केपटाउन टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाया। ये साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ उनके पहला टेस्ट शतक रहा। वहीं ये रिषभ पंत के टेस्ट क्रिकेट करियर का चौथा शतक रहा। रिषभ पंत साउथ अफ्रीका के दौरे पर पहली बार गए और इस दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की अपनी सबसे आखिरी पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। सबसे अहम ये रहा कि उन्होंने टीम की जरूरत के वक्त ये पारी खेली जब टीम के बड़े से बड़े दिग्गज बल्लेबाजी में सरेंडर कर चुके थे। वहीं साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ ये उनके टेस्ट करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी भी साबित हुई।

रिषभ पंत ने शतक लगाकर इतिहास रचा

केपटाउन टेस्ट मैच की पहली और दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना करना भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल साबित हो रहा था, लेकिन विषम परिस्थिति में भी पंत ने अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया। केपटाउन की मुश्किल पिच पर उन्होंने पहली पारी में तो 50 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 27 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में अपनी सारी पिछली गलतियों और खराब पारियों को पीछे छोड़ते हुए शतक ठोक दिया। रिषभ पंत साउथ अफ्रीकी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने।रिषभ पंत ने 133 गेदों पर 6 चौके व 4 छक्कों की मदद से अपने 100 रन पूरे किए। वहीं इस पारी में उन्होंने कुल 139 गेंदों का सामना किया और 100 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। यही नहीं रिषभ पंत साउथ अफ्रीका में टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर भी बने।

साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड व आस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने रिषभ पंत

रिषभ पंत साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड व आस्ट्रेलिया में भारत की तरफ से शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने। उनसे पहले ऐसा कमाल किसी ने नहीं किया था। इंग्लैंड के खिलाफ साल 2018 में द ओवल में 114 रन की पारी खेली थी और इसके बाद साल 2018-19 में उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में नाबाद 159 रन की पारी खेली थी। इसके बाद अब साल 2022 में उन्होंने साउथ अफ्रीका में ऐसा कमाल किया और शतक लगाया।

एशिया के बाहर शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर-

118 रन- विजय मांजरेकर v WI Kingston 1952/53

115* रन- अजय रात्रा v WI St John’s 2002

104 रन- रिद्धिमान साहा v WI Gros Islet 2016

114 रन- रिषभ पंत v Eng The Oval 2018

159* रन- रिषभ पंत v Aus Sydney 2018/19

100* रन- रिषभ पंत v SA Cape Town 2021/22

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related