NEET PG Counselling: इंतजार खत्म! 12 जनवरी से शुरू होगी काउंसलिंग

NEET PG Counselling: इंतजार खत्म! 12 जनवरी से शुरू होगी काउंसलिंग

नई दिल्ली, रेजिडेंट डाक्टरों को राहत देते हुए नीट पीजी काउंसलिंग पर शीर्ष न्यायालय के फैसले के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी,एमसीसी (Medical Counselling Committee, MCC) ने कहा था कि वह जल्द ही काउंसिलिंग के संबंध में जानकारी देगी। इसी विषय में आज एक अहम जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एएनआइ को बताया कि नीट पीजी काउंसलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 6 जनवरी को अदालत में सुनवाई के तुरंत बाद नीट-पीजी काउंसलिंग कार्यक्रम नीट-पीजी काउसलिंग-2021 के साथ आने का आश्वासन दिया था। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मंत्रालय की ओर से ये घोषणा हुई है। वहीं सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि वर्ष 2021-22 के लिए नीट पीजी के वास्ते काउंसलिंग पहले के मानदंडों के आधार पर ही होगी।|

आपको बता दें कि एमसीसी अखिल भारतीय कोटा में नीट यूजी प्रवेश 2021 के लिए 15 फीसद और नीट पीजी प्रवेश 2021 के लिए 50 फीसद के कोटे के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग भी आयोजित करेगा। यूजी और पीजी दोनों स्तरों के लिए बाकी बची सीटों हेतु राज्यवार काउंसलिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि मेडिकल सीटों के लिए इडब्ल्यूएस और ओबीसी कोटा आरक्षण को चुनौती देने वाली सुप्रीम कोर्ट में याचिका के कारण ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग रोक दी गई थी, लेकिन देश की सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद ही काउंसिलिंग का रास्ता साफ हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related