भारत में डेल्टा वैरिएंट की जगह लेने लगा है ओमिक्रोन स्ट्रेन, अबतक लगभग 1300 मामलों की पुष्टि

भारत में डेल्टा वैरिएंट की जगह लेने लगा है ओमिक्रोन स्ट्रेन, अबतक लगभग 1300 मामलों की पुष्टि

नई दिल्ली, भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 26 दिसंबर के बाद से लगातार 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अबतक लगभग 1300 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। इस बीच खबर है कि नए स्ट्रेन ने देश में डेल्टा की जगह लेनी शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा ने देश में काफी तबाही मचाई थी।

पिछले 24 घंटों में ओमिक्रोन के  309 नए मामलों का पता चलने के साथ ही शुक्रवार को भारत में इस नए वैरिएंट के कुल मामले  बढ़कर 1,270 हो गए। इनमेंसे 374 ठीक हो गए हैं।।  23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अबतक इसके मामले सामने आ गए हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में 450 सामने आए हैं। इनमें से 125 मरीजों को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार छुट्टी दे दी गई है।

वहीं दिल्ली में ओमिक्रोन वैरिएंट के 320 मामले सामने आ गए हैं। हालांकि, इनमें से 57 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली के बाद केरल में 109 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि ओमिक्रोन संक्रमण अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है।

अन्य राज्यों में गुजरात में अब तक 97 मामले और राजस्थान में कुल 69 मामले सामने आए हैं। तेलंगाना में 62 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि तमिलनाडु में यह संख्या 46 है। कर्नाटक ने 34 मामले सामने आए हैं और आंध्र प्रदेश में अब तक इसके 16 मामले मिले हैं। हरियाणा और ओडिशा में 14-14 मामले हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में अब तक 11 मामले सामने आए हैं।

मध्य प्रदेश में ओमिक्रोन के 9 और उत्तराखंड में 4 मामले सामने आए हैं, जबकि चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में 3-3 मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अब तक 2-2 मामले सामने आए हैं। इस बीच गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और पंजाब में अब तक एक-एक मामलों की पुष्टि हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...