देश भर में ओमिक्रोन के 961 मामले, 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैला कोरोना का यह वैरिएंट

देश भर में ओमिक्रोन के 961 मामले, 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैला कोरोना का यह वैरिएंट

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना का यह वैरिएंट अब तक 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। गुरुवार को ओडिशा में पांच नए मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश भर में ओमिक्रोन के 961 मामले मिल चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि ओमिक्रोन से संक्रमित 320 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। बुधवार को इसकी चपेट में आने वाला पंजाब 23वां राज्य बना।

दिल्‍ली में सबसे अधिक मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे अधिक 263 मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में 252, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं।

किस राज्‍य में कितने केस 

राज्य – कुल मामले – स्वस्थ हुए

दिल्ली – 263 – 57

महाराष्ट्र – 252 – 99

गुजरात – 97 – 42

राजस्थान – 69 – 47

केरल – 65 – 1

तेलंगाना – 62 – 10

तमिलनाडु- 45 – 24

कर्नाटक – 34 – 18

आंध्र प्रदेश- 16 – 1

हरियाणा – 12 – 2

बंगाल – 11 – 1

मध्य प्रदेश 9 – 7

ओडिशा – 9 – 1

उत्तराखंड – 4 – 0

चंडीगढ़ – 3 – 2

जम्मू-कश्मीर – 3 – 3

उत्तर प्रदेश – 2 – 2

गोवा 1 – 0

हिमाचल 1 – 1

लद्दाख – 1 – 1

मणिपुर 1 – 0

पंजाब – 1 – 1

121 देशों में फैला ओमिक्रोन

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पूरी दुनिया में 121 देशों में एक महीने में ओमिक्रोन के 3,30,000 से ज्‍यादा मामले और कुल 59 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद अब फिर से कमी दर्ज़ की जा रही है।

मृतकों की संख्‍या बढ़कर 4,80,860 हुई

इस बीच, मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोरोना के 13,154 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,22,040 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई है। 268 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,80,860 हो गई है.

49 दिन बाद 13 हजार से अधिक केस

देश में 49 दिन बाद कोरोना के 13 हजार से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले 11 नवंबर को 24 घंटे में संक्रमण के 13,091 नए मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय मामालों की संख्या में 5,400 की वृद्धि दर्ज की गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक वैक्सीन की 143.83 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी है।

चिंता बढ़ाने वाले सूबोंं के तौर पर उभर रहे हैं कई राज्‍य

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि तमिलनाडु, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और गुजरात कोविड-19 पाजिटिविटी रेट के लिहाज से चिंता बढ़ाने वाले राज्‍यों के रूप में उभर रहे हैं। देश में 33 दिनों के बाद कोविड-19 के एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ के हवाले से कहा कि साक्ष्यों से पता चलता है कि ओमिक्रोन वैरिएंट डेल्टा की तुलना में तेजी से फैलता है। दो-तीन दिनों में मामले दोगुना हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related