उत्तराखंड चुनाव: ‘एक परिवार-एक टिकट’ की नीति त्याग देगी कांग्रेस! अपने बेटे-बेटियों के लिए भी टिकट मांग रहे शीर्ष नेता

उत्तराखंड चुनाव: ‘एक परिवार-एक टिकट’ की नीति त्याग देगी कांग्रेस! अपने बेटे-बेटियों के लिए भी टिकट मांग रहे शीर्ष नेता

नई दिल्ली. अगले साल की शुरुआत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट गई है. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2022) के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए कांग्रेस (Congress in Uttarakhand Chunav) ने बुधवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक बुलाई है. दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होनी है.

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस की तरफ से ये फैसला लिया गया था कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट मिलेगा. वहीं उत्तराखंड के लिए पार्टी ने अभी तक इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) ने मांग की है कि ये नियम उत्तराखंड में लागू नहीं हो. दिल्ली में आज होने वाली स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में इस विषय पर भी चर्चा होनी है.

अगर उत्तराखंड की बात करें तो यहां कांग्रेस के कई कद्दावर नेता अपने परिवार के अन्य सदस्यों के लिए टिकट मांग रहे हैं. सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने अलावा अपनी बेटी के लिए विधानसभा का टिकट मांग रहे हैं. वहीं नेता विपक्ष प्रीतम सिंह भी अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं. उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य भी अपने साथ अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं.

‘एक परिवार-एक टिकट’ के सवाल पर उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने न्यूज 18 से खास बातचीत में कहा, ‘मैं समझता हूं कि जहां एक परिवार से दो व्यक्ति राजनीति क्षेत्र में हैं और टिकट के बाद जीतने की संभावना रखते हैं, तो ऐसे मामले में विचार हो सकता है और ऐसा कोई नियम नहीं होगा कि कोई जन सेवा करें और एक परिवार से हो तो उसे टिकट नहीं मिले. अगर ऐसा कोई नियम बन रहा है या बना है तो इस पर विचार की आवश्यकता है.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...