बिहार के पूर्व सीएम लालू की बेटी मोटी तोंद वाले चूहे से परेशान, ट्विटर पर तेजस्वी की बहन ने साझा किया दर्द

बिहार के पूर्व सीएम लालू की बेटी मोटी तोंद वाले चूहे से परेशान, ट्विटर पर तेजस्वी की बहन ने साझा किया दर्द

पटना, बिहार के चूहों की चर्चा देश में होती रही है। घर से निकलकर अब सियासत में भी चूहे आ गए हैं। राज्य के दिग्गज पालिटिकल परिवार की बेटी परेशान हैं। दरअसल लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्या ने गुरुवार को जहानाबाद में चूहों के डिजिटल एक्स-रे मशीन कुतरने को लेकर तंज कसा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधायक तेजप्रताप यादव की बहन ने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लिखा है…अरे चूहे तेरी यारी भी गजब की है! कहीं ये मोटी तोंद वाला चूहा तो नहीं..। बता दें कि जहानाबाद के सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल मखदुमपुर की एक्स-रे मशीन के चालू होने से पहले चूहों ने कुतर दिया। मामला तब सामने आया जब स्थानीय राजद विधायक सतीश कुमार रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। अब अस्पताल में चूहों के कारनामे को विपक्ष राजनीतिक रंग दे रहा है।

विधायक के निरीक्षण में पता चली थी खामी

गौरतलब है कि बुधवार को बिहार के जहानाबाद जिले के सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में जब स्थानीय राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक सतीश कुमार पहुंचे तो देखा कि लगभग 22 लाख की डिजिटल एक्स-रे मशीन को चूहे कुतर गए हैं। इसे अगले साल 15 अगस्त को चालू किया जाना था। पूछताछ में डाक्टरों ने बताया कि मशीन चूहे ने कुतर दी है। अब हैदराबाद से दूसरी मशीन की मांग की गई है। यह सुनते ही विधायक बिफर गए।

चूहों को रास्ता बदलने की दी सलाह

इसी मामले को लेकर लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी ने ट्विटर पर तंज कसा। रोहिणी ने लिखा, कभी बांध खा जाता है, कभी शराब पी जाता है। कभी दवाई पी जाता है, कभी मशीन खा जाता है। अरे चूहे तेरी यारी भी गजब की है! कभी तीन नंबरी पार्टी की पार्टी के मुखिया और उनेके चेले-चपाटे, अफसरों के भी पास जाओ। रोहिणी ने नाम लिए बिना कहा कि कहीं ये वही मोटी तोंद वाला चूहा तो नहीं है…।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related