तेजप्रताप ने मांझी को दिया ऑफर, बोले- तेजस्वी के साथ मिलकर बनाइए सरकार, जेडीयू-बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं

तेजप्रताप ने मांझी को दिया ऑफर, बोले- तेजस्वी के साथ मिलकर बनाइए सरकार, जेडीयू-बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं

पटना, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) अपने विवादित बोल (Controversial Statement) को लेकर एक बार से सुर्खियों में हैं। ब्राह्मण समुदाय को लेकर कहे गए अपशब्द के बाद मांझी राजनीतिक पार्टियों के साथ कई संगठनों के निशाने पर हैं लेकिन इसके बावजूद भी मांझी अपने विवादित बयान पर कायम हैं। इस बीच लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad yadav) के बड़े बेटे और हसनपुर से राजद विधायक तेजप्रताप यादव(Tej Pratap Yadav) ने मांझी को एनडीए छोड़कर तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav) का समर्थन करने का ऑफर दिया है।

तेजप्रताप यादव ने दिया मांझी को ऑफर

बिहार में भले ही ठंड ने कनकनी बढ़ा रखी है लेकिन राज्य की सियासत लगातार गरम है। जीतन राम मांझी ब्राह्मण समुदाय को लेकर लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसको लेकर उनके सहयोगी दल भी लगातार नसीहत दे रहे हैं। लेकिन इस बीच तेजप्रताप यादव ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी में बन नहीं रही है। पहले वाली बात नहीं रह गई है।डबल  इंजन धीरे धीरे खत्म हो जाएगा। मांझी को लेकर तेजप्रताप यादव ने कहा कि मांझी से बात चीत होती रहती है। उन्होंने इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे हमारी तरफ आईं मिलकर सरकार बनाए।

मुख्यमंत्री नीतीश की यात्रा पर उठाए सवाल

लालू यादव के बड़े बेटे ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक निजी चैनल से बातचीत का वीडियो पोस्ट किया है। इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश की समाज सुधार यात्रा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी यात्राओं का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब बिक्र रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि थानेदार शराब बिकवा रहे हैं। अधिकारी लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। इस यात्रा से गरीब जनता का नुकसान हो रहा है। राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य का बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related