देश के कई हिस्सों में चलेगी शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ेगी ठंड

देश के कई हिस्सों में चलेगी शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली, आधा दिसंबर महीना बीत चुका है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक भी दे दी है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार से पांच दिन के भीतर ही देश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं। मौसम विभाग ने उत्तर भारत, सौराष्ट्र और कच्छ में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना बताई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। शुक्रवार को उत्तराखंड में भी बर्फ गिरने की आशंका है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ हर रोज बढ़ रही ठंड

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही मौसम विभाग ने यहां बादल के साथ बारिश की संभावना भी बताई है। इसके बाद यहां ठंड और बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा त्रिपुरा में भी आजकल कोहरे वाली सुबह रहती है।

यहां गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। 17 से 21 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में शीतलहर के हालात बन सकते हैं। 18 से 21 दिसंबर तक उत्तरी राजस्थान में और 19 से 21 दिसंबर तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में यही स्थिति रहेगी।

इन इलाकों में घना कोहरा

अगले 4 से 5 दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अलावा गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेंटीग्रेड गिर सकता है। पूर्वी भारत और महाराष्ट्र में यह गिरावट 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की रहेगी। अगले दो दिन पंजाब और हरियाणा में सुबह घने या बहुत घने कोहरे का अनुमान जताया गया है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 17 दिसंबर को बहुत घने कोहरे के हालात बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related