देहरादून में कांग्रेस की रैली को मदन कौशिक ने बताया विफल, बोले- राज्‍य में बनेगी भाजपा की सरकार

हरिद्वार: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देहरादून में हुई राहुल गांधी की रैली को विफल बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हताश कांग्रेस को संजीवनी नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था और आज रैली में उन्हीं का बड़ा कट आउट लगाया था। उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड की जनता और यहां के सैनिकों-पूर्व सैनिकों को निराश किया। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के लिए कभी कुछ नहीं किया। हमेशा सेना और सैनिकों का अपमान ही किया। कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड के विकास और यहां की जनता की आवश्यकताओं के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की। राज्य के बेहतरी के लिए उनके पास कोई रोड मैप भी नहीं था। साफ है कि कांग्रेस के पास राज्य की बेहतरी के लिए कोई विजन नहीं है।

18 को नड्डा हरिद्वार से करेंगे विजय संकल्प यात्रा को रवाना

हरिद्वार: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 दिसंबर को पंतद्वीप से भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 17 दिसंबर को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गढ़वाल और कुमाऊं में निकाली जाने वाली विजय संकल्प यात्रा के दोनों रथ का पूजन होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा राज्य के सभी विधानसभाओं के सभी ब्लाक में जाएगी। विजय संकल्प यात्रा का समापन चार या पांच जनवरी को होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related