Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

काशी दौरे पर बोले पीएम मोदी : देश को नई दिशा दे रहा है बनारस, पूरे भारत के विकास का रोडमैप होता है तय

काशी दौरे पर बोले पीएम मोदी : देश को नई दिशा दे रहा है बनारस, पूरे भारत के विकास का रोडमैप होता है तय

नई दिल्ली, एजेंसियां। काशी दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वर्वेद महामंदिर में विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए बनारस को देश को नई दिशा देने वाला शहर बताया। साथ ही कहा कि यहीं से पूरे भारत के विकास का रोडमैप तय होता है। संबोधन के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बनारस के विकास का सकारात्मक असर यहां आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ रहा है। 2014-15 के मुकाबले में 2019-20 में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो गई है। 2019-20 कोरोना कालखंड में अकेले बाबतपुर एयरपोर्ट से ही 30 लाख से ज्यादा लोगों का आना-जाना हुआ है।

देश को नई दिशा दे रहा है बनारस

रिंग रोड का काम भी काशी ने रिकार्ड समय पर पूरा किया है। बनारस आने वाली कई सड़कें भी अब चौड़ी है गई हैं। जो लोग सड़क के रास्ते बनारस आते हैं, वो सुविधा से कितना फर्क पड़ा है, इसे अच्छे से समझते हैं। मैं जब काशी आता हूं या दिल्ली में भी रहता हूं तो प्रयास रहता है कि बनारस में हो रहे विकास कार्यों को गति देता रहूं। कल रात 12 बजे के बाद जैसे ही मुझे अवसर मिला, मैं फिर निकल पड़ा था अपनी काशी में जो काम चल रहे हैं, जो काम किया गया है, उनको देखने के लिए। गौदोलिया में जो सुंदरीकरण का काम हुआ है, देखने योग्य बना है। मैंने मडुवाडीह में बनारस रेलवे स्टेशन भी देखा। इस स्टेशन का भी अब कायाकल्प हो चुका है। पुरातन को समेटे हुए नवीनता को धारण करना, बनारस देश को नई दिशा दे रहा है। बनारस जैसे शहरों ने मुश्किल से मुश्किल समय में भी भारत की पहचान के कला के, उद्यमिता के बीजों को सहेजकर रखा है। आज जब हम बनारस के विकास की बात करते हैं, तो इससे पूरे भारत के विकास का रोडमैप तय होता है।

स्वाधीनता संग्राम के समय सद्गुरु ने हमें स्वदेशी का मंत्र दिया था

स्वाधीनता संग्राम के समय सद्गुरु ने हमें स्वदेशी का मंत्र दिया था। आज उसी भाव में देश ने अब ‘आत्मनिर्भर भारत मिशन’ शुरू किया है। आज देश के स्थानीय व्यापार-रोजगार को, उत्पादों को ताकत दी जा रही है, लोकल को ग्लोबल बनाया जा रहा है। हमारा गौ-धन हमारे किसानों के लिए केवल दूध का ही स्रोत न रहे, बल्कि हमारी कोशिश है कि गौवंश प्रगति के अन्य आयामों में भी मदद करे। आज देश गोबरधन योजना के जरिए बायो-फ्यूल को बढ़ावा दे रहा है, आर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा दे रहा है।

पानी बचाने को लेकर संकल्प लेने को बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज आप सभी से कुछ संकल्प लेने का आग्रह करना चाहता हूं। ये संकल्प ऐसे होने चाहिए जिसमें सद्गुरु के संकल्पों की सिद्धि हो और जिसमें देश के मनोरथ भी शामिल हों। ये ऐसे संकल्प हो सकते हैं जिन्हें अगले दो साल में गति दी जाए, मिलकर पूरा किया जाए। एक संकल्प ये हो सकता है- हमें बेटी को पढ़ाना है, उसका स्किल डेवलपमेंट भी करना है। अपने परिवार के साथ साथ जो लोग समाज में जिम्मेदारी उठा सकते हैं, वो एक दो गरीब बेटियों के स्किल डेवलपमेंट की भी जिम्मेदारी उठाएं। एक और संकल्प हो सकता है पानी बचाने को लेकर। हमें अपनी नदियों को, गंगा जी को, सभी जल स्रोतों को स्वच्छ रखना है।

भारत की आजादी के सबसे बड़े नायक को दुनिया महात्मा बुलाती है

हमारा देश इतना अद्भुत है कि, यहां जब भी समय विपरीत होता है, कोई न कोई संत-विभूति, समय की धारा को मोड़ने के लिए अवतरित हो जाती है। ये भारत ही है जिसकी आजादी के सबसे बड़े नायक को दुनिया महात्मा बुलाती है। आज देश आजादी की लड़ाई में अपने गुरुओं, संत और तपस्वियों के योगदान को स्मरण कर रहा है, नई पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित करा रहा है। मुझे खुशी है कि विहंगम योग संस्थान भी इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

कल काशी ने भव्य विश्वनाथ धाम महादेव के चरणों में अर्पित किया

पीएम मोदी ने कहा कि कल काशी ने भव्य विश्वनाथ धाम महादेव के चरणों में अर्पित किया और आज विहंगम योग संस्थान का ये अद्भुत आयोजन हो रहा है। इस दैवीय भूमि पर ईश्वर अपनी अनेक इच्छाओं की पूर्ति के लिए संतों को ही निमित्त बनाता है। सद्गुरु सदाफलदेव जी ने समाज के जागरण के लिए विहंगम योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यज्ञ किया था। आज वो संकल्प बीज हमारे सामने इतने विशाल वट वृक्ष के रूप में खड़ा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज गीता जयंती का पुण्य अवसर है। आज के ही दिन कुरुक्षेत्र की युद्ध की भूमि में जब सेनाएं आमने सामने थीं, मानवता को योग, आध्यात्म और परमार्थ का परम ज्ञान मिला था।

सदगुरु सदाफलदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

बता दें कि पीएम मोदी ने स्वर्वेद महामंदिर पहुंचने के बाद सदगुरु सदाफलदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। सदगुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान के 98वें वर्षगांठ समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग को वैश्विक मान्यता मोदी जी के कारण मिली है। वैश्विक मंच पर भारत की परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को आज जो मान्यता प्राप्त हुई है उस पर हर भारतवासी गौरवान्वित है।

पीएम मोदी का काशी दौरा

बता दें कि पीएम मोदी इस समय अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने सोमवार को लगभग 339 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन किया। वहीं आज उन्होंने भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने वाराणसी के बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक भी की। बैठक में भाग लेने वालों में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल थे। रामलला के दर्शन के लिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का 15 दिसंबर को अयोध्या जाने का कार्यक्रम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...