रिया कपूर की पार्टी में शामिल हुई थीं कोविड-19 पॉजिटिव करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा, अब रिया ने जतायी यह आशंका

रिया कपूर की पार्टी में शामिल हुई थीं कोविड-19 पॉजिटिव करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा, अब रिया ने जतायी यह आशंका

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोविड-19 संक्रमित हो गयी हैं। बीएमसी ने दावा किया है कि एक्ट्रेसेज ने कोविड प्रोटोकॉल की अनेखी करते हुए खूब पार्टियां कीं। ऐसे में डर है, दोनों एक्ट्रेसेज वायरस की सुपर-स्प्रेडर हो सकती हैं। इसीलिए इनके सम्पर्क में आये सभी लोगों को आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाने की हिदायत दी गयी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हफ्तेभर पहले करीना और अमृता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर द्वारा आयोजित पार्टी में शामिल हुई थीं, जो उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर दी थी। इन सब रिपोर्ट्स के बीच रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कोरोना वायरस को लेकर क्रिप्टिक मैसेज लिखा है।

रिया ने एक मीम शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि द वायरस वॉन्ट लास्ट फॉरेवर यानी वायरस हमेशा नहीं रहेगा। एक तस्वीर के जरिए वायरस की ओर से जवाब दिखाय गया है, जैसे वो इंसान की इस सोच पर हंस रहा हो। रिया ने मीम के नीचे लिखा- मुझे लगता है कि सी-वर्ड लौट आया है। यहां सी का तात्पर्य कोरोना से हो सकता है। हालांकि, रिया ने अपने स्वास्थ्य के संबंध में कोई जानकारी अभी तक साझा नहीं की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related