
देहरादून, 18 नवंबर 2021
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दिवसीय चुनावी दौरे पर 21 नवंबर को उत्तराखंड में हरिद्वार पहुंच रहे हैं। केजरीवाल इस दिन हरिद्वार में रोड शो निकालेंगे।
आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने मीडिया कर्मियों को दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि आप पूरे उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का संकल्प ले चुकी है। हरिद्वार के बिना प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का सपना साकार नहीं हो सकता है। इसलिए केजरीवाल 21 नवंबर को हरिद्वार में विशाल रोड शो के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचाएंगे।
केजरीवाल इस दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी मीटिंग करेंगे। इससे पहले मनीष सिसोदिया इसी सप्ताह उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए थे, जिसमें उन्होंने देहरादून में जहां बिजनेस डायलॉग में भाग लिया, वहीं अगले दिन उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करते हुए, गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से कर्नल अजय कोठियाल को आप प्रत्याशी घोषित किया। आप प्रवक्ता ने कहा कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में देहरादून और हल्द्वानी का दौरा कर चुके हैं।







