
- लखनऊ, 18 नवंबर 2021
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक के बाद कहा कि 21 साल से जो मामले लंबित पड़े थे, उसपर सहमति बनी है। हमारे सिचाई विभाग की 5700 हेक्टेयर भूमि पर दोनों राज्यों का संयुक्त रूप से सर्वे होगा। जो ज़मीन उ.प्र. के काम की है वो उ.प्र. को मिल जाएगी ।
धामी ने कहा कि भारत नेपाल सीमा पर बनबसा का बैराज है उसका पुनर्निर्माण उ.प्र. सरकार करवाएगी, किच्छा के बैराज का निर्माण भी उ.प्र. सिंचाई विभाग करवाएगा। उ.प्र. परिवहन निगम के द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम को 205 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा ।







