Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 14 नवंबर 2021

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे पार्टी के चुनाव तैयारियों की थाह लेंगे और कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाएंगे। विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के लिए लगभग पौने दो माह शेष बचा है। ऐसे में भाजपा दिग्गजों के दौरों ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड पर आ चुकी है। पार्टी ने इन दिनों हर घर संपर्क अभियान शुरू किया है, जिसमें 252 मंडलों के लगभग दो लाख कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं।

एक पखवाड़े के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम व तीन अन्य सह प्रभारी उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। अब सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इसके बाद 25 नवंबर से उत्तराखंड चुनाव प्रभारी जोशी व पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है।

भाजपा दिग्गज मिशन 2022 फतह के लिए हर छोटी-मोटी कमजोरियों को भी दुरस्त करने पर जुटे हैं। अब जो कमियां रह गई हैं, उन्हें नड्डा दूर करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार वे चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे और पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस बूथों पर हैं। भाजपा ने 11,252 बूथों पर कमेटियां हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर कमेटियां निष्क्रिय हैं। इन कमेटियों को सक्रिय करने के लिए इनमें नए सिरे से तेज-तर्रार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी l

नड्डा के दो दिवसीय कार्यक्रम

9.50 बजे सुबह सहस्रधारा हैलीपेड पर लैंड करेंगे

10.15 बजे किमाड़ी में डा. निशंक की बेटी की शादी शिरकत करेंगे

11.00 बजे सहस्रधारा हैलीपेड से सवाड़ चमोली के लिए रवाना होंगे

12.00 बजे दोपहर शहीद सैनिक यात्रा का करेंगे शुभारंभ

1.55 बजे शिखर होटल, अल्मोड़ा पहुंचेंगे

3.00 बजे से भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लेंगे हिस्सा

5.20 बजे रुद्रपुर में आनंदम वैंक्वेट हाल जाएंगे

7.00 बजे शाम रेडिशन होटल पहुंचेंगे व रात्रि विश्राम

10.00 बजे सुबह ओमेक्स अपार्टमेंट कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

10.45 बजे से कलेक्ट्रेट व मुख्य बाजार भ्रमण

11.20 बजे रामलीला मैदान में जनसभा संबोधित करेंगे

12.40 बजे आनंदम वैंक्वेट हाल में कार्यक्रम में जाएंगे

4.50 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड से दिल्ली के लिए होंगे रवाना

जेपी नड्डा रुद्रपुर में 15-16 नवंबर को भरेंगे चुनावी हुंकार

भाजपा प्रदेश प्रेदेश प्रवक्ता विनय रोहिल्ला ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सायं 4 बजे 15 नवंबर को पुलिस लाइन हैलीपेड रुद्रपुर आएंगे। यहां से वे सीधे आनंदम बैठक पहुंचेंगे। यहां वे ऊधमसिंह नगर के शक्ति केंद्र संयोजक, शक्तिकेंद्र प्रचारक, मंडल अध्यक्ष व विधानसभा विस्तारक, विधानसभा प्रभारियों की सामूहिक बैठक को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम रुद्रपुर में ही करेंगे।

रविवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री भंडारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 16 नवंबर की सुबह 10 बजे शहीद ऊधमसिंह नगर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 10:45 पर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। 11:15 में आर्शीवाद बैंकट हॉल में बंगाली समाज के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इसके बाद 2 बजे प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश महामंत्री, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा सह प्रभारी, विस्तारकों की सामूहिक बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे। इसके बाद कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।