Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

पटना, 30दिसंबर, 2020

आरजेडी नेता श्याम रजक ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि उनके जरिए 17 जेडीयू के विधायक आरजेडी के संपर्क में है और जल्द ही वह पार्टी में शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी नेता श्याम रजक के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 17 विधायक उनके संपर्क में हैं और जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल होंगे.

नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि उनके पार्टी में किसी भी प्रकार की टूट नहीं होने वाली है और जो भी ऐसे दावे कर रहा है वह बेबुनियाद है. बकौल सीएम नीतीश, “कोई भी किसी प्रकार का दावा कर रहा है सब बेबुनियाद है, कोई दम नहीं है. ऐसी कोई बात नहीं है.”

दरअसल, आरजेडी नेता और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके श्याम रजक ने मंगलवार को यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि, उनके जरिए 17 जेडीयू के विधायक आरजेडी के संपर्क में हैं और जल्द ही वह पार्टी में शामिल होंगे.

श्याम रजक ने यह भी कहा था कि आरजेडी ने फिलहाल 17 जेडीयू विधायकों को पार्टी में शामिल होने से रोक रखा है, क्योंकि उन्हें इस बात की आशंका है कि अगर ऐसा होता है तो दलबदल कानून के तहत सभी की सदस्यता रद्द हो जाएगी.

श्याम रजक ने कहा था कि दलबदल कानून से बचने के लिए कम से कम 25 से 26 जेडीयू के विधायकों को एक साथ पार्टी छोड़कर आरजेडी में शामिल होना पड़ेगा और उनकी पार्टी उसी का इंतजार कर रही है.

श्याम रजक ने यह भी दावा किया था कि अरुणाचल प्रदेश में जिस तरह से जेडीयू के 6 विधायकों को बीजेपी ने अपने साथ मिला लिया, उससे साफ है कि बीजेपी नीतीश कुमार पर हावी हो चुकी है. इसी के चलते जेडीयू के कई विधायक पार्टी छोड़ना चाहते हैं.

गौरतलब है, मंगलवार को ही आरजेडी के एक और नेता उदय नारायण चौधरी ने नीतीश कुमार को ऑफर दिया था कि वह अगर तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बना दें तो 2024 में विपक्षी दल उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाने पर विचार कर सकती है.