Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

अयोध्या, 26 अक्टूबर 2021

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि में भगवान रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की तीर्थ यात्रा में अयोध्या को भी शामिल किया जाएगा। अब दिल्ली के लोग राम जन्म भूमि अयोध्या के भी दर्शन कर सकेंगे। रामलला के दर्शन करने के बाद केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, “आज मुझे भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। मैं चाहता हूं कि यह सौभाग्य हर भारतवासी को प्राप्त हो। मैं बहुत छोटा सा आदमी हूं लेकिन भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया। मेरे पास जो क्षमता और साधन है, उनका मैं यहां ज्यादा से ज्यादा लोगों को दर्शन कराने में इस्तेमाल करूंगा। दिल्ली के अंदर हमारी एक योजना है, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, इसमें हम दिल्ली वासियों को फ्री तीर्थयात्रा करवाते हैं। इसमें वैष्णो देवी, शिरडी महाराज, विष्णु जी, हरिद्वार व ऋषिकेश समेत कई तीर्थ स्थल शामिल हैं। कल दिल्ली में हमने एक मीटिंग रखी है उसमें हम अयोध्या को भी उस सूची में जोड़ देंगे। अब दिल्ली के लोग राम जन्म भूमि अयोध्या के भी दर्शन कर सकेंग। इस योजना में लोगो का आना जाना, एसी ट्रेन से, होटल में रुकना, खाना पीना सब कुछ सरकार देती है, जनता कुछ नहीं देती है। यूपी में हमारी सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश वासियों को भी अयोध्या में राम जी के दर्शन कराने के लिए फ्री में अरेंजमेंट करेंगे। हमने लखीमपुर पीड़ितों को अंशदान दिया, लेकिन दान ऐसा होना चाहिए कि दायां हाथ दे तो बांये हाथ को पता न चले।”

 

मीडिया के सवाल के दौरान उनको विपक्ष द्वारा एक्सीडेंटल हिंदू कहे जाने के सवाल को उन्होंने हंसकर टाल दिया। उन्होंने कहा, उनको कहने दीजिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। भगवान के दरवार सबके लिए है। मैंने प्रभु से देश के लोगों के लिए सुख शांति मांगी है और प्रभु मुझे ताकत दे कि ज्यादा से ज्याद देशवासियों को यहां लाकर दर्शन करवा सकूं। केजरीवाल ने यूपी में पार्टी के चहरे के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मीडिया से बातचीत करने के बाद मुख्यमंत्री अयोध्या से रामलला के दर्शन के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को हनुमानगढ़ी पहुंचे। जहां उन्होंने बजरंगबली का दर्शन और पूजन किया। इसके बाद वे रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने दर्शन पूजन के बाद अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानदास से मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल दो दिन के यूपी दौरे पर हैं। वे रविवार को लखनऊ से सुलतानपुर आए थे। फिर वह अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने हाईवे स्थित एक होटल में विश्राम किया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल अयोध्या के लिए रवाना हुए। जहां देर शाम को उन्होंने सरयू तट पर पहुंचकर आरती की। जहां उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए भी भगवान राम से प्रार्थना की।