40वें दिन एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार, महाराष्ट्र में ये नेता बन सकते हैं मंत्री

40वें दिन एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार, महाराष्ट्र में ये नेता बन सकते हैं मंत्री

मुंबई. महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के 40वें दिन कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। 11 बजे राजभवन में महाराष्ट्र में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं की बैठक डिप्टी सीएम के आवास पर हुई। इस बैठक में शामिल बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बताया, 9 अगस्त को 11 बजे मंत्रिमंडल का शपथ विधि राजभवन में होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिंदे कैबिनेट में 14 से 15 नेताओं को मंत्रिपद की शपथ दिलाई जा सकती है।

7-7 मंत्री ले सकते हैं शपथ
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र में बीजेपी के 7 और शिंदे खेमे के 7 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती हैं। वहीं, डिप्टी सीएम देवेन्द्र फणडवीस को गृह मंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद 30 जून को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थीं।

कौन हो सकता हैं मंत्री
शिंदे कैबिनेट में किन नेताओं को जगह मिलेगी इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि विस्तार में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन बनाया जाएगा। बीजेपी की तरफ से चंद्रकांत पाटील, सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण विखे पाटील, गिरीश महाजन, रविंद्र चव्हाण, नितेश राणे के नाम की चर्चा है। वहीं, शिंदे गुट से दादा भुसे, संदीपान भुमरे, उदय सामंत, गुलाबराव पाटील, संजय शिरसाठ को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

12 अगस्त को होगी कोर्ट में सुनवाई
महाराष्ट्र मामले की याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगी हुई है। कोर्ट एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। विधायकों की अयोग्यता औऱ असली शिवसेना किसकी है इसे लेकर कोर्ट 12 अगस्त को सुनवाई करेगा। माना जा रहा है कि कोर्ट में केस होने के कारण भी महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार में देरी हुई है।  हालांकि कोर्ट ने राज्य में कैबिनेट विस्तार के संबंध में कोई फैसला नहीं दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related