Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

हिमाचल चुनाव में जानें किस पार्टी में कितने धनकुबेर, इस मामले में बीजेपी से आगे हैं कांग्रेसी

हिमाचल चुनाव में जानें किस पार्टी में कितने धनकुबेर, इस मामले में बीजेपी से आगे हैं कांग्रेसी

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन की तारीख बीत चुकी है। नाम लेने की तारीख 29 अक्टूबर है। 68 सीट के लिए साढ़ साते सौ से अधिक उम्मीद्वार मैदान में हैं। भाजपा, कांग्रेस या आम आदमी पार्टी ने काफी मंथन के बाद चुन-चुन कर बेस्ट प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। हालांकि, हर सीट पर जीतेगा एक ही और पूरे हिमाचल से 68 एमएलए चुने जाएंगे। इसका फैसला जनता 10 नवंबर को कर देगी, जबकि 8 दिसंबर को पता चलेगा कि बेस्ट कौन और किस पार्टी का है। 

इस बार विधानसभा चुनाव में धनवान उम्मीदवारों पर सभी पाटियों ने दांव खेला है। मगर धनकुबेर तो एक ही है और वह भाजपा के पास है। मगर रइसों की बात करें तो कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। टॉप 5 अमीर प्रत्याशियों की सूची में एक भाजपा का है, तो चार कांग्रेस के हैं। इससे भी दिलचस्प ये है कि इन चार में 3 तो पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सुपुत्र हैं। 

पहले नंबर पर भाजपा से बलवीर वर्मा बिट्टू 
सबसे पहले बात करते हैं धनकुबेर की और ये ओहदा मिला है भाजपा के बलवीर वर्मा को। दरअसल, बलवीर वर्मा जिन्हें बिट्टू भी कहा जाता है, पॉलिटिक्स के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन क्षेत्र भी हैं। उनकी संपत्ति करीब सवा अरब रुपए हैं। बलवीर चौपाल से अब भी भाजपा विधायक हैं और इस बार भी भाजपा के टिकट पर ही चुनाव मैदान में हैं। उनके पास चार करोड़ 31 लाख की चल संपत्ति हैं, जबकि 121 करोड़ 40 लाख मूल्य की अचल संपत्ति है। 

दूसरे नंबर पर कांग्रेस के रघुवीर बाली 
वहीं, कांग्रेस ने नगरोटा से जिस रघुवीर सिंह बाली को मैदान में उतारा है, वे इस चुनाव में दूसरे नंबर के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उनके पास करीब 104 करोड़ की संपत्ति है, जिनमें 13 करोड़ 7 लाख की चल संपत्ति उनके नाम पर है। एक करोड़ 58 लाख की चल संपत्ति पत्नी के नाम है और 26 लाख 9 हजार की संपत्ति बेटे के नाम है। 

तीसरे नंबर पर कांग्रेस के विक्रमादित्य 
कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य को शिमला ग्रामीण से टिकट दिया है। वे अमीर उम्मीद्वारों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास कुल 102 करोड़ रुपए मूल्य की चल-अचल संपत्ति है। इनमें विक्रमादित्य के पास 6 करोड़ 97 लाख रुपए चल संपत्ति है। 4 करोड़ 8 लाख रुपए मूल्य की पारिवारिक संपत्ति है और 90 करोड़ 34 लाख रुपए मूल्य की अचल संपत्ति है। 

चौथे नंबर पर कांग्रेस के राजेश शर्मा  
कांग्रेस ने देहरा विधानसभा सीट से डॉक्टर राजेश शर्मा को टिकट दिया है और वे रईस उम्मीदवारों की  लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 61 करोड़ 52 लाख रुपए है। इनके नाम पर 3 करोड़ 62 लाख की चल संपत्ति है। इसके अलावा 88 लाख 91 हजार रुपए की चल संपत्ति पत्नी के पास है। राजेश के पास अचल संपत्ति की कीमत 56 करोड़ के आसपास है और पत्नी के पास एक करोड़ मूल्य की अचल संपत्ति है। 

पांचवें नंबर पर कांग्रेस के रजनीश 
कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी और धनकुबेर उम्मीदवार बलवीर वर्मा के खिलाफ चौपाल सीट से जिसे टिकट दिया है, वो पांचवें नंबर के रईस उम्मीदवार हैं। इनका नाम है रजनीश किमटा। इनके पास कुल चल-अचल संपत्ति करीब 31 करोड़ 24 लाख है। इनमें रजनीश के नाम पर करीब 37 लाख 90 हजार की चल संपत्ति, पत्नी के नाम पर 2 करोड़ 31 लाख 59 हजार 261 रुपए की अचल संपत्ति और बेटे के नाम पर 30 लाख की चल संपत्ति है। किमटा के पास 22 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति भी है। 

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...