Shiv Sena symbol frozen by ECI: शिवसेना के दो गुटों की लड़ाई में पार्टी का सिंबल फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने शिवसेना पर कब्जे और सिंबल को लेकर दोनों गुटों के झगड़े को देखते हुए यह निर्णय लिया है। चुनाव आयोग के अगले आदेश तक शिवसेना का सिंबल तीर-धनुष सील रहेगा और इसका इस्तेमाल न तो शिंदे गुट कर पाएगा न ही उद्धव ठाकरे गुट इसको यूज करेगा। महाराष्ट्र में शिवसेना के दो गुटों के बीच बीते चार महीने से लड़ाई चल रही है। दोनों गुट, खुद को असली शिवसेना होने का दावा कर रहे हैं।




