Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

भारत जोड़ो यात्रा के 100 Days: ‘भाई-चारे’ के लिए गांधीगीरी, थारी पगड़ी सर-माथे, पढ़िए 12 बड़ी बातें

भारत जोड़ो यात्रा के 100 Days: ‘भाई-चारे’ के लिए गांधीगीरी, थारी पगड़ी सर-माथे, पढ़िए 12 बड़ी बातें

दौसा (Dausa-Rajasthan). कांग्रेस की महात्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा-Bharat Jodo Yatra को 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे हो गए। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी बार-बार दुहरा चुके हैं कि उनका मार्च भय और घृणा के खिलाफ खड़ा होना था। इस बीच कांग्रेस के सीनियर लीडर केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने लोगों से जुड़े मुद्दों को उजागर किया है। शुक्रवार को राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पार्टी के अन्य सीनियर लीडर्स ने यहां मीना हाईकोर्ट से यात्रा के सुबह के चरण की शुरुआत की। जानिए बाकी की डिटेल्स…

पढ़िए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ीं 12 बड़ी बातें
1. वेणुगोपाल ने यात्रा में चलते हुए कहा, ”भारत जोड़ो यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसके माध्यम से देश के आम लोगों के मुद्दों को उजागर किया गया है।” पहली तस्वीर-कांग्रेस ने अपने twitter पर शेयर करके लिखा-रंग सुहाने लोक जीवन के…।

2. वेणुगोपाल ने कहा, “उनकी (गांधी की) छवि को खराब करने की भाजपा की कोशिश को भी हमने बर्बाद कर दिया है।”

3. कांग्रेस महासचिव (संगठन) वेणुगोपाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि यात्रा का संदेश 26 जनवरी से पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले फॉलो-अप कैम्पेन के माध्यम से फैलाया जाएगा।

4. कन्याकुमारी में 7 सितंबर को शुरू की गई यात्रा ने आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अब राजस्थान की यात्रा की है।

5. अपनी पुरानी उपलब्धियों( under his belt) के तहत 2,800 किलोमीटर से अधिक के साथ राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ-साथ आलोचकों का भी ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं।

6. हालांकि विवाद भी इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं और कांग्रेस और बीजेपी ने कई मौकों पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

7. यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू और कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

8. भारत जोड़ो यात्रा में पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी हस्तियों सहित समाज के हर तबके(cross-section of society) से इसमें भागीदारी देखी गई है।

9. पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास(former Navy chief admiral L Ramdas), शिवसेना के आदित्य ठाकरे और एनसीपी की सुप्रिया सुले और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन जैसे विपक्षी नेताओं सहित ग्लैमर सिटी(tinsel town)  की मशहूर हस्तियों, लेखकों, सैन्य दिग्गजों की भागीदारी भी विभिन्न बिंदुओं पर मार्च में शामिल हुई है। 

10. उधर, फॉलो-अप कैम्पेन के तहत असम कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पिछले 45 दिनों में 835 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राज्य के सबसे पूर्वी छोर सदिया में पूरी हुई। चापाखोवा खेल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईसीसी के महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि हालांकि गुरुवार को लंबा मार्च समाप्त हो गया है, लेकिन यह केवल भाजपा के अन्याय और अधर्म के खिलाफ क्रांति की शुरुआत है। प्रदेश कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक नवंबर को धुबरी जिले के गोलकगंज से शुरू हुई और 15 जिलों, नौ लोकसभा क्षेत्रों और 51 विधानसभा सीटों से होकर गुजरी।

11. बता दें कि मुख्य रूप से 3,570 किलोमीटर लंबी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के अलावा, कांग्रेस उन राज्यों में कई फॉलो-अप कैम्पेन या मार्च आयोजित कर रही है, जहां से मुख्य यात्रा नहीं गुजरेगी।

12. असम में  कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली राज्य में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार असम की भाषा और संस्कृति को नष्ट करने की धमकी दे रही है। सभा को संबोधित करते हुए असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने दावा किया कि पूरे लंबे मार्च के दौरान लोगों की प्रतिक्रिया और समर्थन वास्तव में अभूतपूर्व रहा है।

कांग्रेस ने अपने twitter पर शेयर करके लिखा- गांव-खेत के आदमी को क्या चाहिए? कोई कंधे पर प्यार से भरोसे का हाथ रख दे। @RahulGandhi वही भरोसे का हाथ रखने निकले हैं।

कांग्रेस ने अपने twitter पर शेयर करके लिखा- सिर्फ मशाल जलाने से अंधेरा नहीं जाएगा, आंखें खोलनी पड़ेंगी इस उजाले के लिए। #BharatJodoYatra में भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान @DeepakHooda5555 जी एवं बॉक्सर @saweetyboora जी ने कदम से कदम मिलाकर देश जोड़ने का संदेश दिया।

कांग्रेस ने अपने twitter पर शेयर करके लिखा-थारी पगड़ी सर-माथे राजस्थान…इसकी लाज रखूंगा सदा।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...