Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş

बिहार से पकड़ाया पत्नी-बेटे समेत मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला, कहा- एंटीलिया को उड़ा दूंगा

बिहार से पकड़ाया पत्नी-बेटे समेत मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला, कहा- एंटीलिया को उड़ा दूंगा

बई।  उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की हत्या की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने बिहार से हिरासत में लिया है। मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी थी। उसने कहा था कि अस्पताल को उड़ा देगा। इसके साथ ही फोन करने वाले व्यक्ति ने मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता और उनके बेटे आकाश की हत्या करने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित अंबानी के घर एंटीलिया को उड़ा दूंगा।

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हमारी एक टीम ने बिहार के दरभंगा से धमकी भरे फोन कॉल मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आगे की पूछताछ के लिए उसे मुंबई लाया जा रहा है। मुंबई के जोन टू के डीसीपी नीलोत्पल ने कहा कि आरोपी को बुधवार आधी रात को पकड़ा गया था। बुधवार को दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी थी। 

पिछले दो महीने में मुकेश अंबानी को दो बार मिली धमकी
पिछले दो महीने में मुकेश अंबानी को धमकी दिए जाने की यह दूसरी घटना है। इसी तरह का एक फोन कॉल इसी साल अगस्त में आया था। इस मामले में जांच की गई तो पुलिस ने पाया कि फोन करने वाला व्यक्ति 56 साल का ज्वेलर विष्णु विधु भौमिकी था। उसे बोरिवरी से गिरफ्तार किया गया था। फोन पर उसने खुद को अफजल गुरु बताया था और कहा था कि तीन घंटे के अंदर वह अंबानी को नुकसान पहुंचा सकता है। 

मुकेश अंबानी को मिली है Z+ सुरक्षा
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने मुकेश अंबानी को Z+ सुरक्षा कवर दिया है। पहले उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी। बढ़े हुए खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया था। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। धमकी दिए जाने के बाद पुलिस ने बुधवार को हॉस्पिटल और एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

दोपहर 12:57 बजे आया था धमकी भरा कॉल
बुधवार दोपहर 12:57 बजे रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन फोन पर कॉल आया था। कॉलर ने धमकी दी तो उसी वक्त अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कॉलर से देर तक बात करने के लिए कहा। इसके बाद हॉस्पिटल के विभिन्न अधिकारियों ने कॉलर से बातचीत की। यह बातचीत 4-5 मिनट तक चली। इस दौरान पुलिस ने कॉलर का लोकेशन पता कर लिया।

मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते मुंबई पुलिस की एक टीम उसी वक्त बिहार के लिए रवाना हो गई और आधी रात को धमकी देने के आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने मोबाइल नंबर से अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर कॉल किया था। उसने हॉस्पिटल का लैंडलाइन नंबर उसकी वेबसाइट से लिया था। अंबानी की सुरक्षा में शामिल केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के अधिकारी बुधवार को डीबी मार्ग थाना गए और घटना की जानकारी ली।

Share post:

Popular

More like this
Related