Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis paribahis bahsegel tr-bettilt-guncel.vip bettilt bahsegel giriş casinomhub giriş casinomhub

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

पश्चिम बंगाल में झारखंड के तीन विधायक भारी कैश के साथ पकड़ाए, कांग्रेस बोली-ऑपरेशन लोटस हावड़ा में बेनकाब

पश्चिम बंगाल में झारखंड के तीन विधायक भारी कैश के साथ पकड़ाए, कांग्रेस बोली-ऑपरेशन लोटस हावड़ा में बेनकाब

नई दिल्ली। भारी नकदी के साथ पश्चिम बंगाल में पकड़े गए झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों के मामले में कांग्रेस ने बीजेपी पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि झारखंड में भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ का पर्दाफाश हो गया है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा, झारखंड में उसकी गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।

जयराम रमेश बोले ऑपरेशन लोटस हावड़ा में बेनकाब

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर कहा कि झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ आज रात हावड़ा में बेनकाब हो गया है। दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करना है जो उन्होंने महाराष्ट्र में ई-डी जोड़ी लगाकर किया।

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि यह भाजपा की साजिश लगती है। भाजपा सत्ता में आने के बाद से हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। अगर हम महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में देखें तो यह स्पष्ट होगा कि विरोधी दलों की सरकारों को गिराने के लिए बीजेपी पैसों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान से इन तीनों विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाएगा ताकि पार्टी के अन्य सदस्यों को कड़ा संदेश दिया जा सके। तिर्की को हाल ही में भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी रविवार को इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेगी।

टीएमसी ने पूछे सवाल?

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने सवाल किया है कि क्या उन लोगों पर ईडी कार्रवाई करेगी जो तृणमूल से संबंध नहीं रखते हैं। दरअसल, ममता सरकार के मंत्री रहे पार्थ चटर्जी व उनकी सहयोगी को बीते दिनों ईडी ने अरेस्ट किया। पार्थ की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों से ईडी को पचास करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। मंत्री शशि पांजा ने एक पत्रकार द्वारा ट्वीट किया गया एक वीडियो साझा किया और लिखा, ‘ईडी, क्या आप नोट ले रहे हैं या मामला काफी गंभीर नहीं है?’

तृणमूल कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

पार्टी के आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट किया गया है जिसमें झारखंड सरकार को गिराने के लिए हार्स ट्रेडिंग की साजिश की बात कही गई है। ममता बनर्जी ने हाल ही में भाजपा पर महाराष्ट्र में हालिया बदलाव के बाद झारखंड में सरकार बदलने के लिए मजबूर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

तृणमूल का आरोप है कि केंद्र सरकार की एजेंसियों के जरिए भाजपा उसे चुन-चुन कर निशाना बना रही है। हालांकि, कांग्रेस विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की उसकी मांग फिर से राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता में दरार सामने आएगी। हाल ही में, पार्टी ने उपराष्ट्रपति के लिए संयुक्त उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस की मार्गरेट अल्वा का समर्थन करने से इनकार कर दिया था।

बीजेपी ने आरोप किया खारिज

झारखंड में विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस के आरोप को खारिज कर दिया। भाजपा के झारखंड अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को यह बताना चाहिए कि उन्हें इतनी बड़ी रकम कहां से मिली।

सरजू रॉय ने कांग्रेस पर दागे सवाल

झारखंड के निर्दलीय विधायक सरयू रॉय, जिन्होंने जमशेदपुर पूर्वी सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को हराकर जीत हासिल की थी, ने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या विधायक नकद लेकर झारखंड लौट रहे थे या झारखंड से किसी अन्य राज्य की यात्रा कर रहे थे। पैसे का स्रोत कहां है – असम, बंगाल या झारखंड?

क्या है पूरा मामला?

हावड़ा (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने कहा कि झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में पुलिस ने शनिवार शाम को रोका। तलाशी में उनके वाहन में भारी मात्रा में नकदी मिली है। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है। एसयूवी में विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी यात्रा कर रहे थे। उनको पंचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग -16 पर रोका गया था।  उन्होंने कहा कि कुल राशि का पता लगाने के लिए कैश काउंटिंग मशीनें लाई जा रही हैं। विधायकों से भी पूछताछ की जा रही है कि पैसे का स्रोत क्या था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि विधायकों के अलावा, एसयूवी में दो अन्य व्यक्ति भी थे। पुलिस की तलाशी में पकड़ी गई गाड़ी टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूपी पर ‘जामतारा विधायक’ लिखा हुआ है। इरफान अंसारी जामताड़ा से विधायक हैं, जबकि कच्छप रांची जिले के खिजरी से विधायक हैं और कोंगारी सिमडेगा जिले के कोलेबिरा से विधायक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...