Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

जानें अब देश के कितने राज्यों में BJP की सरकार, आखिर कहां-कहां कांग्रेस और अन्य पार्टियों की सत्ता

जानें अब देश के कितने राज्यों में BJP की सरकार, आखिर कहां-कहां कांग्रेस और अन्य पार्टियों की सत्ता

BJP Ruled States: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने रिकॉर्ड 156 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस 17 और आम आदमी पार्टी महज 5 सीटों पर सिमट गईं। इसके साथ ही गुजरात में पिछले 27 सालों से सत्ता में काबिज बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, उसे हिमाचल प्रदेश में झटका लगा है और इस राज्य से बीजेपी की सत्ता छिन गई है। वैसे, 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से ही बीजेपी ने कई राज्यों में अपनी सरकारें बनाई हैं। आइए जानते हैं, दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद देशभर के अलग-अलग राज्यों में कहां किस पार्टी की सरकार है। 

UP में सबसे ज्यादा तो मिजोरम में सबसे कम विधायक : 
फिलहाल देश के 15 राज्यों में बीजेपी या फिर उनके सहयोगी राजनीतिक दलों की सरकार है। वहीं देश के कुल राज्यों की 4123 विधानसभा सीटों में से 1423 सीटें भाजपा के पास हैं। बीजेपी जिन राज्यों में सत्ता में है, उनमें से यूपी में उसके पास सबसे अधिक 255 विधायक हैं। वहीं सबसे कम विधायकों की बात करें तो मिजोरम है, जहां उसके पास सिर्फ 1 विधायक है।

इन राज्यों में अलग पार्टी की सरकारें :
ओडिशा, नवीन पटनायक (बीजू जनता दल), केरल पिनराई विजयन (CPM), पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस), आंध्र प्रदेश वाईएस जगनमोहन रेड्डी (YSR कांग्रेस), तेलंगाना के. चंद्रशेखर राव (तेलंगाना राष्ट्र समिति), सिक्किम प्रेम सिंह तमांग (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा), मिजोरम जोरामथंगा (मिजो नेशनल फ्रंट) तमिलनाडु एमके स्टालिन (डीएमके), बिहार नीतीश कुमार (JDU-RJD)

अलग-अलग राज्यों में BJP के पास कितनी विधानसभा सीटें : 
देश के अलग-अलग राज्यों की बात करें तो BJP के पास फिलहाल गुजरात में 156 सीटें, उत्तर प्रदेश में 255, मध्य प्रदेश में 130, कर्नाटक में 119, महाराष्ट्र में 106, बिहार में 77, राजस्थान में 71, पश्चिम बंगाल में 71, असम में 63, अरुणाचल प्रदेश में 48, उत्तराखंड में 47, हरियाणा में 41, मणिपुर में 37, त्रिपुरा में 34, गोवा में 28,  झारखंड में 26, हिमाचल प्रदेश में 25, ओडिशा में 22, छत्तीसगढ़ में 14, नगालैंड में 12, सिक्किम में 12, पुड्डुचेरी में 9, दिल्ली में 8, तमिलनाडु में 4, तेलंगाना में 3, पंजाब में 2, मेघालय में 2 और मिजोरम में 1 सीट है।

लोकसभा में किसके पास कितनी सीटें : 
लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2019 के बाद बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, उसके नेतृत्व वाले गठबंधन (NDA) की कुल 353 सीटें हैं। इसी तरह, कांग्रेस ने 52 सीटें जीतीं और उसके नेतृत्व वाले गठबंधन की कुल सीटें 92 हैं। अन्य दलों अैर उनके गठबंधनों की 97 सीटे हैं। 

BJP को लोकसभा में कब-कब मिली कितनी सीटें : 
बीजेपी को 1984 में 8वीं लोकसभा के दौरान सिर्फ 2 सीटें मिली थीं। इसके बाद 1989 में नौवीं लोकसभा के दौरान 85, दसवीं लोकसभा 1991 में 120 सीटें, 11वीं लोकसभा में 1196 में 161 सीटें, 12वीं लोकसभा में 1998 में 182 सीटें, 13वीं लोकसभा में 1999 में 182 सीटें, 14वीं लोकसभा 2004 में 138 सीटें, 15वीं लोकसभा 2009 में 116 सीटें, 16वीं लोकसभा 2014 में 282 सीटें और 17वीं लोकसभा 2019 में 303 सीटें मिलीं।  

BJP विश्व की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी : 
प्राथमिक सदस्यता के मामले में बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी। इससे पहले 1977 से 1979 तक इसे ‘जनता पार्टी’ और 1951 से 1977 तक इसे ‘भारतीय जनसंघ’ के नाम से जाना जाता था। 

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...