Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

गुजरात चुनाव में दूसरे चरण की वो 5 सीट और उनके प्रत्याशियों का जानिए हाल, कहां-कौन-किसे दे रहा टक्कर

गुजरात चुनाव में दूसरे चरण की वो 5 सीट और उनके प्रत्याशियों का जानिए हाल, कहां-कौन-किसे दे रहा टक्कर

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधनसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार अभियान का आज अंतिम दिन है। शाम 5 बजे के बाद प्रचार अभियान थम जाएगा। इसके बाद 5 दिसंबर की सुबह 8 बजे वोटिंग होगी, जो उस दिन शाम पांच बजे तक चलेगी। भाजपा इस राज्य में बीते 27 साल से यानी 1995 से काबिज है और सातवीं बार सत्ता में आकर नया रिकॉर्ड कायम कर सकती है। पिछले चुनाव में भाजपा ने राज्य की कुल 182 विधानसभा सीट में से 99 पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के खाते में 77 सीट गई थी, जबकि दो सीट बीटीपी और एक सीट एनसीपी को मिली। 3 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते। अब राज्य में जहां मामला दो ध्रुवीय होता था, वहीं इस बार आम आदमी पार्टी के भी मैदान में आने से लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है। आइए दूसरे चरण की 5 प्रमुख सीटों पर आंकड़ों के जरिए एक नजर डालते हैं। 

इन 5 सीट पर रहेगी सबकी नजर 

  • घाटलोदिया से भूपेंद्र पटेल प्रत्याशी हैं 
  • वडगाम से जिग्नेश मेवाणी उम्मीदवार हैं 
  • वीरमगाम से हार्दिक पटेल प्रत्याशी है 
  • गोधरा से सीके राउलजी उम्मीदवार हैं 
  • गांधीनगर दक्षिण से अल्पेश ठाकोर प्रत्याशी हैं 

घाटलोदिया: भूपेंद्र पटेल (BJP) बनाम अमि याग्निक (Congress) 
अहमदाबाद की 21 सीटों में से एक घाटलोडिया सीट पर भूपेंद्र पटेल मैदान में हैं। पिछला चुनाव उन्होंने इसी सीट से एक लाख 17 हजार 750 वोटों के अंतर से जीता था। अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष रह चुके भूपेंद्र पटेल ने 12 सितंबर 2021 को विजय रूपानी से मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। कांग्रेस से पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रहे अमि याग्निक को पार्टी ने 2018 में सांसद बनाकर राज्यसभा भेजा था। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री से मुकाबले के लिए विजय पटेल को मैदान में उतारा है। 

वडगाम: जिग्नेश मेवाणी (Congress) बनाम मणिलाल वाघेला (BJP)
पिछली बार इस सीट से जिग्नेश मेवाणी जीते थे, मगर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर। हालांकि, कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा और अपना पूरा समर्थन उन्हें दे दिया था। इस बार मेवाणी सीधे कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भाजपा ने जिसे मैदान में उतारा है, वे पुराने कांग्रेसी ही हैं और नाम है उनका मणिलाल वाघेला। वाघेला इस सीट से 2012 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और भाजपा प्रत्याशी को 21 हजार 839 वोटों से हराकर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि, इस सीट पर आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम ने भी प्रत्याशी उतारे हैं और ये दोनों भी कांग्रेस के लिए चुनौती बने हुए हैं। 

वीरमगाम: हार्दिक पटेल (BJP) बनाम लखाभाई भारवाड़ (Congress) 
भाजपा ने इस सीट से जिस हार्दिक पटेल को मैदान में उतारा है, उन्हीं की वजह से पिछले चुनाव में पार्टी को कई सीटों का नुकसान हुआ। चुनाव के बाद हार्दिक पटेल ने पाटीदार आंदोलन बंद कर दिया और वे 12 मार्च 2019 को कांग्रेस में चले गए। इसके बाद करीब सात महीने पहले वे भाजपा में आ गए। वे पहली चुनावी यात्रा भाजपा के साथ वीरमगाम सीट से शुरू कर रहे हैं। कांग्रेस ने उनसे मुकाबले के लिए लखाभाई भरवाड़ को टिकट दिया है। भरवाड़ यहां से मौजूदा विधायक हैं और पिछले चुनाव में भाजपा के तेजश्री पटेल को करीब साढ़े छह हजार मतों से हरा चुके हैं। 

गांधीनगर दक्षिण: अल्पेश ठाकोर (BJP) बनाम हिमांशु पटेल (Congress)
पिछले विधानसभा चुनाव में हार्दिक के साथ-साथ अल्पेश ठाकोर ने भी भाजपा को नुकसान पहुंचाया था। चुनाव के समय अल्पेश कांग्रेस में चले गए उसके टिकट पर राधनपुर से जीत गए। हालांकि, 2019 में कांग्रेस रास नहीं आई और भाजपा में शामिल हो गए। उपचुनाव हुआ उसी सीट पर मगर हार गए। भाजपा ने इस बार पार्टी की सुरक्षित माने जाने वाली सीट गांधीनगर दक्षिण से टिकट दिया है। कांग्रेस ने इस बार हिमांशु पटेल को मैदान में उतारा है। 

गोधरा: सीके राउलजी (BJP) बनाम रश्मिताबेन चौहान (Congress) 
भाजपा के लिए गोधरा अहम सीट है। पार्टी ने इस बार पूर्व कांग्रेसी नेता सीके राउलजी को मैदान में उतारा है। राउलजी 2007 और 2012 में यह सीट कांग्रेस के टिकट पर जीत चुके हैं। पिछली बार चुनाव से पहले जब वे भाजपा में शामिल हुए तो पार्टी ने उन्हें मैदान में उतारा और तीसरी बार भी जीत दर्ज की। हालांकि, वोटों का अंतर महज 258 था। कांग्रेस ने उनसे मुकाबले के लिए रश्मिताबेन चौहान को टिकट दिया है, जबकि आप ने राजेश पटेल को मैदान में उतारा है। इसके अलावा एआईएमआईएम ने हसन शब्बीर को टिकट दिया है। 

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...