आप तो पाकिस्तान से जीत कर आए हैं- बिहार के विधायक से बोलीं बीजेपी सांसद, कहा- ढाका तो पाकिस्तान में ही है न

आप तो पाकिस्तान से जीत कर आए हैं- बिहार के विधायक से बोलीं बीजेपी सांसद, कहा- ढाका तो पाकिस्तान में ही है न

Bihar: बिहार (Bihar) के शिवहर से BJP की सांसद रमा देवी (Rama Devi) ने विवादित बयान दिया है। कुढ़नी में चुनाव प्रचार के दौरान रमा देवी ने मोतिहारी की ढाका विधानसभा की तुलना पाकिस्तान (Pakistan) से कर दी। इस दौरान सांसद ने ढाका विधायक पवन जायसवाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम लोगों ने तो पाकिस्तान भी जीता है और ढाका तो पाकिस्तान ही है न। रमा देवी ने आगे कहा कि पवन जायसवाल वहीं से जीतकर विधायक बने हैं।

शिवहर से भाजपा सांसद रमा देवी के विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है। उन्होंने मोतिहारी के ढाका को पाकिस्तान बताया है। दरअसल, यह पूरा वाकया कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार का है। इस मौके पर रमा देवी ने ढाका से बीजेपी के विधायक पवन जायसवाल का परिचय कराने के दौरान कह दिया कि ये पाकिस्तान से जीतकर आए हैं। ढाका पाकिस्तान में ही न है। इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले ने लिया राजनीतिक रंग: हालांकि, यह बातें उन्होंने हंसी मजाक और अनौपचारिक रूप से कहीं, लेकिन अब ये मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। रमा देवी के इस बयान को जन अधिकार पार्टी (जाप) ने आड़े हाथों लिया है। जाप प्रदेश महासचिव अभिजीत सिंह ने कहा कि ढाका को पाकिस्तान कहना और पवन जायसवाल को पाकिस्तान का विधायक कहना काफी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि रमा देवी और पवन जायसवाल ने पूरे ढाका की जनता को अपमानित किया है। यहां की जनता के वोट की बदौलत वो लोग आज सांसद और विधायक हैं और उसी ढाका को वो पाकिस्तान का बता रही हैं। यह शर्मनाक है।

अभिजीत सिंह ने कहा, “क्या रमा देवी भूल गईं हैं कि ढाका के तीन लाख से ज्यादा वोटर्स ने उन्हें कई बार सांसद बनाया है, क्या वो पाकिस्तानी हैं? क्या ढाका पाकिस्तान में आता है? क्या ढाका में जो भी हिंदू और मुसलमान हैं, वो सब पाकिस्तान के नागरिक हैं?” जाप प्रदेश महासचिव ने कहा कि इन नेताओं ने ढाका के अस्तित्व पर सवाल उठाया है। ये पूरी विधानसभा का अपमान है। कई नेताओं ने भी सांसद रमा देवी के इस बयान का विरोध किया है और माफी की मांग की है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Steden vol snelheid en avontuur met City Mega Garage Hot Wheels

De Ultieme Race-ervaring met City Mega Garage Hot Wheels ...

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...