Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

अमित शाह की सोलन में रैली, योगी की बडसर में बड़ी जनसभा.. मगर पार्टी को यहां एक चिंता सता रही, जानिए क्या

अमित शाह की सोलन में रैली, योगी की बडसर में बड़ी जनसभा.. मगर पार्टी को यहां एक चिंता सता रही, जानिए क्या

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज भाजपा के दो दिग्गज चुनाव प्रचार में उतरेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्य विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के पक्ष में बड़ी रैली करेंगे। हालांकि, दोनों नेताओं की रैलियां अलग-अलग होंगी। अमित शाह जहां नालागढ़ के पंजैहरा में भाजपा प्रत्याशी लखविंदर राणा के पक्ष में प्रचार करने वाले हैं, वहीं योगी आदित्यनाथ हमीरपुर जिले में बड़सर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। यह सीट भाजपा के लिए चुनौती बनी हुई है। 

पहले बात अमित शाह की रैली करते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार बुधवार को शाह नालागढ़ डिग्री कॉलेज के मैदान में हेलिकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग के जरिए पंजैहरा पहुंचेंगे, जहां वे रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह की सभा की वजह से आज पूरा पंजैहरा छावनी में तब्दील है। सीआरपीएफ के जवान और हिमाचल प्रदेश की पुलिस यहां चप्पे-चप्पे की  निगरानी कर रही है। 

योगी की जनसभा के लिए भीड़ जुटाना बड़ी चुनौती 
वहीं, योगी आदित्यनाथ की सभा बिझड़ी के स्टेडियम में होगी। दरअसल, भाजपा को यहां कांग्रेस के अलावा अपने ही एक अन्य कद्दावर नेता रहे संजीव शर्मा से भी चुनौती मिल रही है। संजीव इस बार भाजपा के लिए बागी की भूमिका में हैं। ऐसे में बहुत से नेता अंदरूनी तौर पर संजीव का साथ दे रहे हैं और तब योगी की जनसभा के लिए पार्टी को भीड़ जुटाने की मशक्कत करनी पड़ सकती है। यह सीट पिछले दो बार से कांग्रेस के खाते में जाती रही है और अब जबकि भाजपा इस बार जीत का मन बना चुकी है, तो उसे अपने ही एक नेता से भी चुनौती मिल रही है। 

68 सीट पर 589 प्रत्याशी मैदान में 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन और नाम वापसी का दौर पूरा हो चुका है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर 589 प्रत्याशियों का पर्चा स्वीकृत हुआ, जबकि 84 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं 113 ने उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया था। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...