संगरूर उपचुनाव रिजल्ट : आम आदमी पार्टी की हार, लोकसभा में ‘जीरो’ हुई आप

संगरूर उपचुनाव रिजल्ट : आम आदमी पार्टी की हार, लोकसभा में ‘जीरो’ हुई आप

Sangrur Bypoll Result 2022: पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (A) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान चुनान जीत गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को हराया। बता दें कि AAP के लिए संगरूर चुनाव हारना किसी झटके से कम नहीं है। यहां दो बार से AAP के भगवंत सिंह मान चुनाव जीतते आ रहे थे, लेकिन विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने ये सीट छोड़ दी थी। बता दें कि संगरूर सीट हारने के साथ ही आम आदमी पार्टी का लोकसभा में कोई सांसद नहीं बचा है। संगरूर लोकसभा क्षेत्र में 15,69,240 मतदाता हैं, जिनमें 8,30,056 पुरुष और 7,39,140 महिलाएं हैं। इसके अलावा 44 ट्रांसजेंडर हैं। इस लोकसभा सीट से कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं।

इसलिए खाली हुई थी सीट : 
बता दें कि वर्तमान में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2014 और 2019 में संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। 2022 में उन्होंने धुरी सीट से विधानसभा चुनाव जीता, जिसके बाद संगरूर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही यह सीट खाली थी।

इनके बीच कड़ा मुकाबला : 
2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी के पास अपनी जीत को दोहराने का दबाव था। इस सीट से आप ने पार्टी के संगरूर जिला प्रभारी गुरमेल सिंह को उतारा था। वहीं कांग्रेस ने धुरी के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी और भाजपा ने बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को मैदान में उतारा था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...